फ्रांस संग्रहालय से 62 करोड़ का विवादित कलाकृति केला चोरी, दूसरी बार पहुंचाया गया नुकसान, शिकायत दर्ज

France: फ्रांस के सेंटर पॉम्पीडू-मेट्ज़ संग्रहालय में प्रदर्शित दुनिया की सबसे चर्चित आधुनिक कलाकृतियों में से एक “Comedian” का केला चोरी हो गया है. संग्रहालय प्रशासन के अनुसार, शनिवार को एक सुरक्षा गार्ड ने देखा कि कलाकृति का मुख्य हिस्सा यानी केला गायब है. इसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी की आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई. यह दूसरी बार है जब इस कलाकृति को नुकसान पहुंचाया गया है.

दीवार पर डक्ट टेप से चिपकाकर प्रदर्शित

यह कलाकृति प्रसिद्ध इतालवी कलाकार मौरिज़ियो कैटेलन द्वारा बनाई गई थी, जिसमें एक असली केले को दीवार पर डक्ट टेप से चिपकाकर प्रदर्शित किया जाता है. दिलचस्प बात यह है कि इस कलाकृति में इस्तेमाल होने वाला केला नष्ट होने वाला (Perishable) होता है, इसलिए उसे हर तीन दिन में बदला जाता है. चोरी के बाद संग्रहालय ने तुरंत नया केला लगाकर प्रदर्शनी जारी रखी.

केले को खाकर भी सुर्खियां बटोरी

यह कलाकृति 2024 में क्रिप्टोकरेंसी उद्यमी Justin Sun द्वारा 62 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 52 करोड़ रुपये से अधिक) में खरीदी गई थी. खरीदने के कुछ दिनों बाद जस्टिन सन ने मीडिया के सामने उस केले को खाकर भी सुर्खियां बटोरी थीं. जुलाई 2025 में भी एक आगंतुक ने संग्रहालय में प्रदर्शित इसी कलाकृति का केला खा लिया था. हालांकि उस समय सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत दूसरा केला लगा दिया था और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी.

अफसोस कि आगंतुक ने सिर्फ केला खाया

कलाकार कैटेलन ने तब मजाक में कहा था कि उन्हें अफसोस है कि आगंतुक ने सिर्फ केला खाया, टेप नहीं. संग्रहालय का कहना है कि इस बार चोरी करने वाला व्यक्ति अज्ञात है, इसलिए उससे संवाद संभव नहीं है. मामला पुलिस तक पहुंचाया गया. 2019 में अमेरिका के Art Basel Miami Beach में पहली बार प्रदर्शित होने के बाद से यह कलाकृति लगातार चर्चा और विवादों में रही है.

वास्तविक मूल्य पर सवाल

कला जगत में इसे आधुनिक कला, उसकी कीमत और उसके वास्तविक मूल्य पर सवाल उठाने वाली रचना माना जाता है. Maurizio Cattelan अपनी एक और मशहूर कलाकृति “America” के लिए भी जाने जाते हैं. यह 18 कैरेट सोने से बना पूरी तरह कार्यशील टॉयलेट था, जिसे बाद में ब्रिटेन में चोरी कर लिया गया था. उस मामले में चोरों को दोषी ठहराया गया, लेकिन सोना कभी बरामद नहीं हो सका.

इसे भी पढ़ें. LPG Rate Today: महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, 42 रुपये तक बढ़े दाम, जानिए आपके शहर का नया रेट

Latest News

Inox Wind Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, 10% तक लुढ़का शेयर

Inox Wind के शेयरों में सोमवार को 10 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. कंपनी का चौथी तिमाही का मुनाफा 45 प्रतिशत घट गया, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई.

More Articles Like This

Exit mobile version