France: मार्सिले में खुलेगा नया भारतीय वाणिज्य दूतावास, PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian consulate in France : फ्रांस के मार्सिले शहर में नया भारतीय वाणिज्‍य दूतावास खुलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 12 फरवरी को भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि पेरिस में होने वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट में शामिल होने के लिए पीएम मोदी फ्रांस दौरे पर जाएंगे. इसी दौरान नये वाणिज्‍य दूतावास का उद्घाटन होगा. फ्रांस के दक्षिण में स्थित मार्सिले शहर रणनीतिक रूप से बेहद अहम है. इस दूतावास के खुलने से लोगों को काफी आसानी होगी.

मार्सिले पोर्ट का उपयोग करने के लिए इच्छुक भारत

बता दें कि मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साल 2023 में फ्रांस यात्रा के दौरान की थी. भारत मार्सिले पोर्ट का उपयोग करने के लिए इच्छुक है. खास बात यह है कि यहां किसी अन्य विदेशी शक्ति की उपस्थिति या भूमिका नहीं है. मार्सिले बंदरगाह फ्रांस का सबसे बड़ा बंदरगाह है और भूमध्य सागर में सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक है. फ्रांस के आयात और निर्यात में यह बंदरगाह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसे अफ्रीका, यूरोप, मध्य पूर्व और एशिया के बीच माल की आवाजाही के लिए प्रवेश द्वार के तौर पर भी देखा जाता है.

साल 2023 में किया गया था ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2023 में ला सीन म्यूजिकेल में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की थी. वाणिज्य दूतावास, पेरिस में दूतावास के बाद भारत का दूसरा राजनयिक मिशन है. यह वाणिज्य दूतावास संबंधी सेवाओं में सहायता करेगा. वाणिज्य दूतावास से संबंधित कार्यों के लिए अब लोगों को राजधानी पेरिस तक का सफर नहीं करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें :- WHO से बाहर होगा अर्जेंटीना, राष्ट्रपति जेवियर ने दिया आदेश

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version