हैकरों ने फ्रांस के सैंकड़ों सुपरमार्केट के फ़्रिज को गर्म करके लगा दी आग, खाने-पीने का सारा सामान बर्बाद

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

France Super Market Fire: एक बड़े साइबर हमले में, हैकर्स ने रात भर में फ्रांस के कई सुपरमार्केट के फ्रिज का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस (122°F) तक बढ़ा दिया, जिससे देश भर के सैकड़ों स्टोर में आग लग गई और खाने-पीने का सामान खराब हो गया. इस बीच पेरिस के सरकारी वकील के दफ़्तर ने बताया कि ये हमला फ्रांस के कई बड़े फ़ूड रिटेलर्स के कनेक्टेड रेफ्रिजरेटर को प्रभावित करना था. वही, उनके ऑफिस के एक व्यक्ति ने बताया कि प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने फ्रांस की नेशनल साइबरसिक्योरिटी एजेंसी ANSSI को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है.

इंटरमार्शे के 150 स्टोर प्रभावित

सरकारी वकील के दफ्तर ने कहा कि फ्रांस अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहा है, क्योंकि दूसरे देश भी इससे प्रभावित हो सकते हैं. इसके साथ ही वे यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या फ्रांस की कोई और कंपनी भी खतरे में है. इस बीच रिटेलर ‘इंटरमार्शे’ की मालिक कंपनी ‘लेस मस्कटियर्स’ ने बताया कि उनके करीब 150 स्टोर इस हमले से प्रभावित हुए हैं, जिनमें फ्रिज का तापमान छह घंटे तक 50 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया था. ऐसे में किसी भी तरह के स्वास्थ्य जोखिम से बचने के लिए सारा खाना फेंक दिया गया.

कोऑपरेटिव यू के 80 स्टोर प्रभावित

‘कोऑपरेटिव यू’ के सीईओ डोमिनिक शेल्चर ने कहा कि उनका सुपरमार्केट भी इस हमले की चपेट में आया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “ताजे उत्पादों को सुरक्षित रखने और फ्रांसीसी लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए जरूरी उपकरणों को निशाना बनाना बेहद गंभीर और अभूतपूर्व मामला है.” कैरेफोर ने बताया कि उसके 80 सुपरमार्केट प्रभावित हुए हैं. वहीं, मोनोप्रिक्स, ई.लेक्लेर और ऑचन जैसी कई अन्य सुपरमार्केट चेन ने टिप्पणी के अनुरोधों का कोई जवाब नहीं दिया.

डच सुपरमार्केट को भी समस्या

डच सुपरमार्केट ऑपरेटर अहोल्ड डेल्हैज़ (जो नीदरलैंड की सबसे बड़ी सुपरमार्केट चेन ‘अल्बर्ट हेजन’ चलाती है और अमेरिका में भी बड़े पैमाने पर काम करती है) ने कहा कि वह भी अपने नेटवर्क में एक सुरक्षा समस्या का सामना कर रही है और उसने कई सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए ऑफलाइन कर दिया है. रिटेलर के एक स्मार्टफोन ऐप ने ग्राहकों को बताया कि साइबर सुरक्षा घटना के कारण वह किराने का सामान डिलीवर करने में असमर्थ है.

इतना ही नही, अल्बर्ट हेजन की कुल बिक्री में ऑनलाइन ऑर्डर का हिस्सा लगभग 10% है. कंपनी के स्टोर खुले रहे और डच समाचार एजेंसी ANP ने बताया कि उनके प्रतिस्पर्धियों को डिलीवरी ऑर्डर में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली. यह स्पष्ट नहीं था कि फ्रांस के सुपरमार्केट पर हुए हमले और Ahold Delhaize द्वारा बताई गई समस्याओं के बीच कोई संबंध है या नहीं.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version