ट्रंप ने ‘G-20’ शिखर सम्मेलन का किया बहिष्कार, कहा- दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रपति बहुत मुंह चला रहा…

G-20 Summit : इस बार दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में 22-23 नवंबर को होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हिस्सा नहीं ले रहे हैं. जानकारी देते हुए व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका का प्रतिनिधि केवल सम्मेलन के आखिरी दिन औपचारिक हस्तांतरण समारोह में उपस्थित होगा. बता दें कि इस समिट की अध्यक्षता अमेरिका को मिलने जा रही है.

मीडिया से बातचीत के दौरान व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के हालिया बयान और टिप्पणियों से राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम नाराज हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि “दक्षिण अफ्रीका में G-20 की आधिकारिक बातचीत में अमेरिका हिस्सा नहीं ले रहा है. क्‍यों‍कि मैंने देखा कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति अमेरिका और अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ अपनी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कि डोनाल्‍ड ट्रंप और उनकी टीम को पसंद नहीं आया.”

वीडियो शेयर कर रामाफोसा ने कही ये बात

ऐसे में कुछ समय पहले ही रामाफोसा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि “बॉयकॉट की राजनीति काम नहीं करती. G-20 की टेंट के अंदर रहना बेहतर है बजाय इसके कि बाहर खड़ा रहें.” इसके साथ ही उन्होंने यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी संकेत दिया कि अमेरिका के नोटिस के बावजूद अभी भी बैठक में किसी रूप में भागीदारी को लेकर बातचीत जारी है.

डोनाल्ड ट्रंप ने की थी घोषणा

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, इस महीने डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि कोई अमेरिकी अधिकारी जोहांसबर्ग में होने वाले G-20 सम्मेलन में शामिल नहीं होगा. ऐसे में उन्‍होंने इसका कारण भी बताया कि दक्षिण अफ्रीका में गोरे अल्पसंख्यक किसानों पर कथित हिंसा करते हैं.

ट्रंप के दावों को दक्षिण अफ्रीका ने किया खारिज

बता दें कि ट्रंप के इस दावे को दक्षिण अफ्रीका ने पूरी तरह खारिज कर दिया. इस मामले को लेकर राष्ट्रपति रामाफोसा का कहना है कि अमेरिका का यह बहिष्कार सम्मेलन के अंत में उनकी अध्यक्षता को ‘खाली कुर्सी’ सौंपने के बराबर होगा. इतना ही नही बल्कि इससे दोनों देशों के बीच समिट से पहले ही तनाव पैदा हो गया है.

 इसे भी पढ़ें :- किसी काम का नहीं CPEC, जिसके लिए चीन से लिया लोन, अब वही ‘भूतिया रास्ता’ बना…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version