Georgia:जॉर्जिया के राष्ट्रपति बनें मिखाइल कवेलशविली, विपक्ष ने मचाया बवाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Georgia:जॉर्जिया के नए राष्‍ट्रपति मिखाइल कवेलशविली को नियुक्त किया गया है. देश की सत्तासीन दल जॉर्जियन ड्रीम पार्टी ने कवेलशविली को ऐसे में देश का राष्ट्रपति नियुक्त किया है, जब देश में चुनावों को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. चुनाव में लोगों ने दो बार वोटिंग और घूसखोरी जैसी घटनाओं के आरोप लगाए हैं.

बता दें कि कवलेशविली अपनी पार्टी में राष्ट्रपति पद के इकलौते उम्मीदवार रहे. ऐसे में शनिवार को इस पद के लिए उन्हें सर्वसम्मति से चुन लिया गया. हालांकि, राष्ट्रपति पद के लिए कवलेशविली को चुने जाने के बाद जॉर्जिया में विपक्ष ने संसद का बहिष्कार करने का फैसला किया है. उन्‍होंने अपने इस फैसले के पीछे अक्टूबर में लगे धांधली के आरोपों का हवाला दिया.

जॉर्जिया में चुनावी नतीजे

बता दें कि जॉर्जिया में इस साल अक्टूबर में हुए चुनाव में रूस समर्थक जॉर्जियन ड्रीम पार्टी को 53.9 फीसदी वोट मिले थे. साथ ही संसद की 150 में से 89 सीटें हासिल कीं. हालांकि इस चुनाव के बाद विपक्ष ने राजधानी तब्लीसी में प्रदर्शन किया था. उन्‍होंने चुनाव में धांधली होने का आरोप लगाया था. वहीं, अमेरिकी सर्वे एजेंसियों ने भी इन चुनाव नतीजों में गड़बड़ी होने के संकेत दिए थें.

उस वक्‍त प्रदर्शनकारी उग्र हो गए जब…

जरूरी बात तो ये है कि 26 अक्टूबर को चुनावी नतीजे आने के बाद से ही जॉर्जिया में हर दिन प्रदर्शन जारी हैं. वहीं, सरकार ने ऐलान किया है कि वह यूरोपीय संघ के साथ जाने की वार्ता को 2028 तक के लिए टाल रही है, तब यह प्रदर्शन उग्र हो गए, जिसके जवाब में पुलिस को प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले से लेकर पानी की बौछारों तक का इस्तेमाल करना पड़ा. इस दौरान 400 से अधिक लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई थी.

इसे भी पढें:-भारत के दो दिवसीय दौरे पर श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके, द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version