भारत के तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके, द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sri Lankan President: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके रविवार को भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आएंगे. सितंबर में राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने के बाद दिसानायके की यह पहली विदेश यात्रा होगी.  ऐसे में कैबिनेट प्रवक्ता नलिंदा जयथिसा ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान, अनुरा कुमारा दिसानायके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान विदेश मंत्री विजिता हेराथ और वित्त मंत्री अनिल जयंत फर्नांडो भी उनके साथ होंगे.

दरअसल, द्वीप राष्ट्र में दिसानायके की सरकार के सत्ता में आने के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर श्रीलंका का दौरा करने वाले पहले विदेशी गणमान्य व्यक्ति थे. इस दौरान उन्‍होंने श्रीलंकाई राष्ट्रपति को भारत आने का निमंत्रण दिया. ऐसे में दिसानायके की यात्रा से भारत और श्रीलंका के संबंधों को बढ़ावा मिलेगा, क्‍योंकि दोनों देश कोलंबों में नेतृत्‍व परिवर्तन के साथ भविष्‍य की संभावनाओं पर विचार कर रही है.

दिसानायके ने चुनाव से पहले किए थें ये वादें

श्रीलंका हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है. ऐसे में श्रीलंका की ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) और ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ जैसी पहलों में एक विशेष स्थान है. वहीं, विपक्ष में रहते हुए दिसानायके ने कुछ भारतीय परियोजनाओं, विशेष रूप से अदानी समूह द्वारा संचालित टिकाऊ ऊर्जा परियोजनाओं के बारे में अपनी आपत्ति व्यक्त की थी. वहीं, चुनाव से पहले दिसानायके ने सत्ता में आने पर उन परियोजनाओं को रद्द करने का वादा किया था, यह दावा करते हुए कि ये परियोजनाएं श्रीलंकाई हितों के लिए हानिकारक थीं.

इसे भी पढें:-रूसी हमलों का यूक्रेन ने दिया करारा जवाब, ड्रोन अटैक कर मचाई तबाही; ईंधन डिपो को बनाया निशाना

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version