Sardar Patel Death Anniversary: CM योगी बोले- वर्तमान भारत के शिल्पी थे सरदार पटेल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sardar Patel Death Anniversary: लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. सीएम ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि सरदार पटेल वर्तमान भारत के शिल्पी थे. उनका जीवन राष्ट्र एवं भारत मां के चरणों में समर्पित था. उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री के रूप में देश के एकीकरण के अभियान को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं. साथ ही 563 से अधिक रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाया. आज का भारत सरदार पटेल की सूझबूझ का परिणाम है. एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सुरक्षित भारत की पृष्ठभूमि में सरदार पटेल की सोच, प्रयास व परिश्रम है.

Latest News

NATO समिट के लिए तुर्की जा रहे डोनाल्ड ट्रंप, F110 फाइटर जेट इंजन हासिल करने पर एर्दोगन की नजर, क्या बनेगी बात?

NATO Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते नाटो समिट में हिस्सा लेने के लिए तुर्की जा रहे...

More Articles Like This

Exit mobile version