क्या है ट्रंप का ‘गोल्डन कार्ड’ जिसे खरीदने के लिए अमेरिका में मची होड़, एक ही दिन में बिके 1000 कार्ड

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Card Visa: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में नागरिकता देने को लेकर ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा स्कीम का ऐलान किया था, जिसे 5 मिलियन डॉलर (43 करोड़ रुपये) में खरीदा जा सकता है. इस वीजा से विदेशी नागरिक अमेरिका की नागरिकता खरीद सकते हैं.साथ ही उन्‍हें काम करने की भी अनुमति मिल जाएगी.

ऐसे में अमेरिका में इस ‘गोल्ड कार्ड’ खरीदारों की धूम देखने को मिल रही है. ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने एक दिन में हजार कार्ड बेचे जाने का दावा किया है. अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक कहना है कि ट्रंप की गोल्ड कार्ड या गोल्डन वीजा स्कीम को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस योजना के तहत 1 हजार गोल्डन वीजा एक ही दिन में बेचे जा चुके हैं, जिससे सरकार की अच्‍छी खासी कमाई हुई है.

’37 मिलियन लोग कार्ड खरीदने में सक्षम‘

हॉवर्ड लुटनिक ने बताया कि ‘दुनिया में 37 मिलियन लोग ऐसे हैं जो गोल्डन वीजा खरीदने में सक्षम हैं. राष्ट्रपति ट्रंप को लगता है कि हम मिलियन कार्ड बेच सकते हैं. कल मैंने एक हजार कार्ड बेचे.’ ट्रंप को इस कार्ड के बारे में सोचने को लेकर लुटनिक ने बताया कि निवेशक जॉन पॉलसन के साथ हुई बैठक के समय ट्रंप को गोल्डन कार्ड का विचार आया था, जिसके बाद कार्ड पर काम कैसे किया जाए, इसे पता लगाने के लिए लुटनिक को इसमें शामिल किया गया. इसपर एलन मस्क सॉफ्टवेयर बना रहे हैं.

गोल्ड कार्ड क्यों खरीदना चाहिए?

वाणिज्य मंत्री ने बताया कि ‘गोल्ड कार्ड’ आने वाले समय में ‘ग्रीन कार्ड’ को रिप्लेस करेगा. ऐसे में गोल्ड कार्ड खरीदने वालों को अमेरिका में स्थायी निवास की सुविधा मिलेगी. साथ ही वो नागरिकता लेने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन अधिकतर लोग अमेरिकी वैश्विक काराधान से बचने के लिए ऐसा नहीं करने की सोचते हैं. हर एक कार्ड की कीमत 5 मिलियन डॉलर है और यह  अमेरिका में अनिश्चितकाल तक रहने का अधिकार देगा.

क्या है गोल्ड कार्ड?

आपको बता दें कि गोल्ड कार्ड योजना के तहत किसी भी विदेशी नागरिक के लिए अमेरिकी नागरिक बनने का रास्ता साफ हो जाएगा. यह कार्ड आपको अमेरिका का स्थायी निवासी बनने में मदद करेगा. साथ ही उसे अमेरिका की टैक्स प्रणाली में शामिल नहीं होना पड़ेगा. अर्थात अमेरिका के बाहर कमाई गई संपत्ति पर टैक्स नहीं लगेगा. लेकिन, यदि वह शख्स अमेरिका में रहते हुए कमाई करता है तो उसे इनकम पर टैक्स देना होगा.

गोल्ड कार्ड वीजा के फायदे

  • गोल्ड कार्ड धारकों को अमेरिका में कभी भी आकर रहने का अधिकार मिलेगा.
  • अगर कोई विदेश व्यक्ति नागरिक बनना चाहे तो बन सकता है, लेकिन अनिवार्य नहीं होगा.
  • गोल्ड कार्ड धारकों को सिर्फ अमेरिका में हुई कमाई पर ही टैक्स देना होगा.
  • ट्रंप प्रशासन को उम्मीद है कि लगभग 10 लाख कार्ड बेचे जा सकते हैं. इससे अमेरिका के वित्तीय घाटे को कम करने में मदद मिलेगी.

और पढें:-USAID रुकने से हर रोज हो सकते है 2,000 नए एचआईवी संक्रमण, 6.3 मिलियन होंगी अतिरिक्त मौतें; UN ने दी चेतावनी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version