Gold Reserve: चीन के हाथ लगा दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Reserve found in China : चीन के हाथ एक उच्च गुणवत्ता वाले सोने के खदान हाथ लगा है, जिसकी कीमत करीब 600 बिलियन युआन (83 बिलियन अमेरिकी डॉलर) बताई जा रही है. इस खदान में करीब 1,000 मीट्रिक टन (1,100 अमेरिकी टन) सोना मिलने का अनुमान है, जिसकी जानकारी हुनान प्रांत के भू-विज्ञान ब्यूरो द्वारा दी गई है.

साइंस अलर्ट के अनुसार, पिंगजियांग काउंटी के उत्तर-पूर्व में 2 किलोमीटर (1.2 मील) की गहराई में 40 सोने की खदानों का पता लगा है. यह दक्षिण अफ्रीका के साउथ डीप खदान में पाए गए 900 मीट्रिक टन सोने के भंडार से भी अधिक है. ऐसे में इसे अब तक की सबसे बड़ी खोज और सबसे लाभकारी सोने की खदान मानी जा रही है.

अभी और मिल सकते हैं खदान

बता दें कि इस 40 खदानों में अनुमानित रूप से 300 मीट्रिक टन सोना मिला है. साथ ही आगे की 3D मॉडलिंग से यह संकेत भी मिला है कि करीब 3 किलोमीटर की गहराई तक और सोने के भंडार मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सोने का वजन अमेरिका की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से आठ गुना अधिक होने की संभावना है.

अधिकारियों ने क्या दी जानकारी?

भू-विज्ञान ब्यूरो के प्रोसपेक्टर चेन रूलिने ने बताया कि रॉक कोर में कई ड्रिल किए गए, जिसके बाद स्पष्ट रूप से सोना दिखाई दिया. अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक मीट्रिक टन में करीब 138 ग्राम या लगभग 5 औंस (141.748 ग्राम) सोना हो सकता है, जो कि अपेक्षाकृत अधिक है. क्योंकि अगर भूमिगत खदानों से निकाले गए खनिजों में से 8 ग्राम से अधिक सोना होता है. तो उसे उच्च गुणवत्ता का माना जाता है.

दुनिया का सबसे बड़ा बुलियन उत्पादक देश

वहीं, साइट से लिए गए कोर के नमूनों से यह संकेत मिलते है कि यह खदान पहले से सोचे गए स्थान से अधिक फैली हुई हो सकता है, जिससे यह एक विशाल सोने की खदान बन सकती है. बता दें कि पहले से ही चीन दुनिया का सबसे बड़ा बुलियन उत्पादक देश है, जो साल 2023 में वैश्विक सोने के उत्पादन का लगभग 10% हिस्सा बनाता है.

यह भी पढ़ेंः-अब सिर्फ जीने का ही नहीं, मरने का भी मिलेगा अधिकार, ब्रिटेन की संसद में “असिस्टेड डाइंग बिल” पर हुई वोटिंग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version