यूनान में किसानों ने शुरु किया विरोध प्रदर्शन, ट्रैक्टर खड़े कर सड़कों को किया जाम

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Greece Farmers protest: यूनान के दूसरे सबसे बड़े शहर तेसालोनिकी में किसान सड़कों पर उतर आए हैं. बुधवार देर रात तेसालोनिकी में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी किसानों की पुलिस के साथ झड़प हो गई. इससे पहले उन्होंने उस स्थान के पास सुरक्षा घेरा को तोड़ने की कोशिश की, जहां प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस भाषण दे रहे थे. हालांकि इस इस दौरान किसी के घायल होने या गिरफ्तारी की तत्काल कोई खबर सामने नहीं आई है.

ट्रैक्टरों से सड़कों को किया जाम

मध्य यूनान से एक हजार से अधिक किसान प्रदर्शनकारी लगभग 50 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ उत्तरी शहर पहुंचे. काले झंडे दिखाते हुए किसानों ने आपातकालीन लाइटें जलाकर रात को रैली की और तेसालोनिकी में मुख्य सड़कों को अपने ट्रैक्टरों से अवरुद्ध कर दिया. इस दौरान यातायात पूरी तरह से ठप रहा.

किसानों का है बुरा हाल

बता दें कि हाल के महीनों में पूरे यूरोप में किसानों ने इसी तरह के प्रदर्शन किए हैं. यूनान में कृषि संघ कई हफ्तों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें जलवायु परिवर्तन के वजह से होने वाले फसल नुकसान समेत विभिन्न मुद्दों पर सरकार से समर्थन की मांग की गई है. मध्य यूनान के तेसली में आंदोलन ने गति पकड़ ली है, जहां किसान अब भी साल 2023 के अंत में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बुरे हालात से गुजर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :- Israel: आज हमास लौटाएगा चार इस्राइली बंधकों के शव, इनमें मां-बच्चे भी शामिल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version