ग्वाटेमाला में 9 पुलिसकर्मियों की हत्या व 43 को बनाया बंधक, कैदियों का तीन जेलों पर भी कब्जा, देश में आपातकाल लागू

Must Read

Guatemala Violence: मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में गैंग हिंसा ने एक बार फिर सुरक्षा-व्यवस्था की पोल खोल दी है. ग्वाटेमाला में संदिग्ध गिरोहों के हमलों में अब तक नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है. इसी बीच राष्ट्रपति बर्नार्डो अरेवालो ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है. बता दें कि शनिवार को कैदियों के समन्वित दंगों में तीन जेलों पर कब्जा कर 43 सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाने के बाद देश में हिंसा की शुरुआत हो गई थी.

सदस्यों और नेताओं के लिए विशेष सुविधाओं की मांग 

अधिकारियों के अनुसार गिरोह अपने सदस्यों और नेताओं के लिए विशेष सुविधाओं की मांग कर रहे थे. रविवार सुबह पुलिस द्वारा एक जेल को मुक्त कराने के कुछ ही समय बाद राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में संदिग्ध गिरोह सदस्यों ने पुलिस पर हमले किए. नेशनल सिविल पुलिस के निदेशक डेविड कस्टोडियो बोतेओ ने सोमवार को बताया कि एक पुलिस अधिकारी की चोटों के कारण सोमवार तड़के मौत हो गई.

मारे गए पुलिसकर्मियों की संख्या नौ, कई गंभीर

इसके साथ ही मारे गए पुलिसकर्मियों की संख्या नौ हो गयी है और कई घायलों की हालत गंभीर हैं. चोटों के कारण कुछ पुलिसकर्मियों के अंग विच्छेद भी करने पड़े हैं. इस बीच सरकारी राजपत्र में प्रकाशित आदेश के अनुसार 30 दिनों के आपातकाल में आवाजाही की स्वतंत्रता, प्रदर्शन और हथियार रखने जैसे अधिकार सीमित कर दिए गए हैं. पुलिस को बिना स्पष्ट कारण गिरफ्ता री का अधिकार दिया गया है और कुछ इलाकों में वाहनों की आवाजाही रोकी जा सकती है.

आपातकाल के लिए संसद की मंजूरी जरूरी

हालांकि आपातकाल के लिए संसद की मंजूरी जरूरी है लेकिन यह रविवार से लागू हो गया. सुरक्षा कारणों से सोमवार को पूरे देश में स्कूल बंद कर दिए गए थे. अधिकारियों के अनुसार जेलों में बंद गैंग लीडर्स ने बाहर मौजूद अपने साथियों को जवाबी हमलों के आदेश दिए. इसी के चलते राजधानी में पुलिस को निशाना बनाया गया.

इसे भी पढ़ें. स्वीडन के राजकुमारी की ड्रेस डिज़ाइन करने वाले मशहूर फैशन डिजाइनर का निधन, 93 साल की उम्र में कहा अलविदा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This