H-1B वीजा पर ट्रंप के बदले तेवर, बोले-रिप्लेस किए जा रहे रहे थे अमेरिकी कर्मचारी, इसलिए लेना पड़ा फैसला!

Washington: समर्थकों में भारी नाराजगी के बाद ट्रंप के तेवर H-1B वीजा पर अचानक नरम पड़ गए हैं. रातोंरात उन्होंने वीजा की शर्तें बदल दी थीं. वहीं अब व्हाइट हाउस ने H-1B वीजा पर ट्रंप के विचार सामने रखे हैं. व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिकी कर्मचारियों को H-1B वीजा से रिप्लेस किया जा रहा था, जिसके कारण ट्रंप को यह फैसला लेना पड़ा. H-1B वीजा पर ट्रंप का रुख काफी सामान्य है. वो अमेरिका फर्स्ट में विश्वास रखते हैं.

H-1B वीजा पर ट्रंप का सामान्य विचार

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के अनुसार ट्रंप नहीं चाहते कि अमेरिकियों की नौकरी छीनी जाए या उनकी जगह पर किसी दूसरे देश के नागरिक को प्राथमिकता दी जाए. हालांकि कैरोलिन लेविट का कहना है कि H-1B वीजा पर ट्रंप का सामान्य विचार है. वो चाहते हैं कि अगर कोई विदेशी कंपनी अमेरिका में अरबों रुपये निवेश कर रही है और अपने साथ बाहर से कर्मचारी लेकर आ रही है तो शुरुआत में यह ठीक है.

अमेरिकी कर्मचारियों को ही दें तवज्जो

कंपनी पूरी तरह से स्थापित होने के बाद ट्रंप चाहते हैं कि वहां अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी पर रखा जाए. ट्रंप ने अमेरिका में निवेश करने वाली विदेशी कंपनियों से अपील की है कि अगर वो अमेरिका में बिजनेस कर रहीं हैं तो बेहतर होगा वो अमेरिकी कर्मचारियों को ही तवज्जो दें. मगर राष्ट्रपति के इस फैसले को लेकर काफी सारी गलतफहमियां फैल गईं हैं.

टैरिफ बढ़ाने से लेकर व्यापार कम करने जैसे फैसले भी इसी का हिस्सा

लेविट ने आगे कहा कि टैरिफ बढ़ाने से लेकर दुनिया के अन्य देशों से व्यापार कम करने जैसे फैसले भी इसी का हिस्सा हैं. इससे हमारे देश को अरबों का फायदा हो रहा है. कई लोग अमेरिकियों को अच्छी सैलरी पर नौकरी दे रहे हैं. ट्रंप ने H-1B वीजा की फीस बढ़ाकर 1 लाख डॉलर (लगभग 90 लाख रुपये) कर दी थी. हालांकि बाद में ट्रंप प्रशासन ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि यह वन टाइम फीस होगी और यह रकम बार-बार नहीं देनी होगी.

कौशल युक्त विदेश लोग अमेरिका में आएं

वहीं पुराने H-1B वीजा धारकों पर यह नियम लागू नहीं होगा. ट्रंप ने सफाई में कहा कि वो चाहते हैं कौशल युक्त विदेश लोग अमेरिका में आएं और अमेरिकियों को स्किल्स सिखाएं, जिससे हमारे लोगों को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां मिलेंगी.

इसे भी पढ़ें. राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज, PM मोदी बोले- सदियों का संकल्प आज सि्द्धि को प्राप्त हो रही है

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version