Harris vs Trump: प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रंप पर भड़की कमला, बोली- आपको लंच में खा जाते पुतिन

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Harris vs Trump: अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चल रही डिबेट समाप्त हो गई है. इस दौरान रूस-यूक्रेन जंग से लेकर इजरायल और गाजा संघर्ष पर बहस हुई. ट्रंप ने युद्धविराम की तरफदारी करते हुए रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने का दावा किया. जिस पर कमला हैरिस ने पलटवार करते हुए कहा पुतिन एक तानाशाह हैं और आपको तो वे लंच में खा जाते.’

दरअसल, जुलाई से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के बाद बुधवार को अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के दोनों प्रमुख उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस आमने सामने आए. पेन्सिलवेनिया स्टेट के फिलोडेल्फिया में ABC न्यूज के मंच पर पूर्व राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के बीच पहली राष्ट्रपति बहस हुई. इस डिबेट में कमला हैरिस ने ट्रंप पर कई आरोप लगाए, उन्होंने ट्रंप के पुतिन के साथ रिश्तों पर भी ट्रंप को चेतावनी दी.

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच चल रहे डिबेट के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा भी उठा. डोनाल्ड ट्रंप ने जब राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडेन को निशाने पर लिया तो कमला हैरिस की तरफ से तगड़ा पलटवार आया. कमला हैरिस ने ट्रंप को याद दिलाते हुए कहा कि ‘आपको ध्यान होना चाहिए कि आप जो बाइडेन नहीं बल्कि मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

ट्रंप ने किया युद्ध रुकवाने का दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर कहा कि मैं चाहता हूं कि मासूमों का और खून न बहे, मेरे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी अच्छे संबंध हैं और रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी. उन्होंने कहा कि वे दोनों पक्षों के बीच समझौता करा सकते हैं.

पुतिन आपको लंच में खा जाएंगे…

ट्रंप के युद्ध रुकवाने वाले दावे पर कमला हैरिस भड़क गईं और उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, “पुतिन के दबाव के आगे ट्रंप हार मान लेते और पुतिन कीव में बैठे होते और उनकी नजर पोलैंड से शुरू होकर बाकी यूरोप पर होती. आप कितनी जल्दी हार मान लेते और आप जो सोचते हैं कि आपकी एक तानाशाह के साथ दोस्ती है, वो आपको लंच में खा जाएगा.’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version