Sitapur: सीतापुर में हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sitapur: यूपी के सीतापुर में मंगलवार की देर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो व्यक्ति घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

जानकारी के अनुसार, सीतापुर महोली कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर कारीपाकर गांव के निकट मंगलवार की देर रात शाहजहांपुर से सीतापुर की तरफ गलत दिशा में जा रहे कंटेनर व सीतापुर से शाहजहांपुर की तरफ जा रहे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गलत दिशा में जा रहा कंटेनर पलट कर दूसरी साइड में जा गिरा, जिसमें कंटेनर चालक बागपत निवासी संजीव (45 वर्ष) की मौत हो गई. वहीं, खलासी अरशद मामूली रूप से चोटिल हुआ है. जबकि ट्रक चालक बरेली के गौसगंज बम्हौरा निवासी महावीर सिंह (35 वर्ष) की भी मौत हो गई.

खलासी बदायूं निवासी अनिल (35 वर्ष) गंभीर घायल है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस न घायलों को अस्पताल भेजवाया. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जेसीबी की मदद से हाईवे से किनारे किया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version