Brazil Helicopter Crash: ब्राजील से बड़ी खबर सामने आई है. यहां रियो डी जेनेरियो स्थित एक दुर्गम जंगली इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में पायलट और तीन पर्यटकों सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.
स्थानीय फायर अधिकारियों ने पुष्टि की कि मरने वालों में पायलट और तीन यात्री शामिल हैं, हालांकि पहचान की कोशिशें अभी पूरी नहीं हो पाई हैं, क्योंकि फोरेंसिक विशेषज्ञों को दो पूरी तरह से जल चुके शवों के कारण देरी का सामना करना पड़ रहा है.
पहाड़ी व घने इलाके और दो शवों के बुरी तरह झुलस जाने के कारण फोरेंसिक टीमों को राहत कार्य और पहचान प्रक्रिया में भारी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है. दुर्गम इलाके के कारण विशेष अग्निशमन टीमों को शवों तक पहुंचने में मुश्किल हुई.
EFE समाचार एजेंसी से बात करते हुए ब्राजील में कोलंबिया की कॉन्सल जनरल डायना पेज ने बताया कि मरने वालों में से तीन के कोलंबियाई पर्यटक होने की आशंका है. आगे की कार्रवाई जारी है.