बुलंदशहर में मुठभेड़ः बच्ची से दुष्कर्म-हत्या का आरोपी इनामी बदमाश ढेर, पिस्टल-कारतूस बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bulandshahr Encounter: बुलंदशहर से बड़ी खबर सामने आई है. शनिवार की देर रात गुलावठी थाना पुलिस की बुलंदशहर-हापुड़ मार्ग पर छपरावत के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा लाभ उठाकर फरार हो गया. मारे गए बदमाश के पास से हथियार, कारतूस और बाइक बरामद हुआ है.

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गुलावठी थाना पुलिस और स्वाट टीम छपरावत गांव के पास देर रात चेकिंग कर रही थी. इसी दौरानतभी एक संदिग्ध बाइक आती दिखाई दी, जिस पर दो लोग सवार थे. पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी.

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने की फायरिंग

इस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग शुरु की. बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में स्वाट टीम में शामिल दारोगा संदीप कुमार व कांस्टेबल नरेंद्र कुमार घायल हो गए और गुलावठी कोतवाल धर्मेन्द्र कुमार शर्मा व कोतवाल सिकंदराबाद शैलेन्द्र प्रताप सिंह के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी.

मुठभेड़ में  दारोगा और कांस्टेबल घायल

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ जबावी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया और दूसरा अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला. पुलिस घायल बदमाश को तत्काल गुलावठी सीएचसी लाई. डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में इलाज के बीच बदमाश की मौत हो गई.

50 हजार का इनामिया था बगमाश मोनू

मृत बदमाश की पहचान मोनू पुत्र राकेश निवासी ग्राम फतेहपुर जादौन थाना चोला जनपद बुलंदशहर के रुप में हुई हैं,।जो दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपित और 50 हजार रूपये का इनामी बदमाश था. घटनास्थल से अवैध पिस्टल, जिंदा एवं खोखा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है. एसएसपी ने बताया कि मारे गए बदमाश ने इसी माह एक अगस्त को चोला रेलवे स्टेशन के पास 12 वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी.

बदमाश के फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना में वांछित मोनू फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी ने 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था. मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश मोनू के विरुद्ध जनपद गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, जीआरपी बरेली, जीआरपी अलीगढ़ में सात अपराधिक मुकदमे दर्ज है. फरार बदमाश के साथी की तलाश की जा रही है. पुलिस बदमाश के शव को कब्ज में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

UPSSSC Vacancy: पशुधन प्रसार अधिकारी के 1,251 पदों पर भर्ती, 9 सितंबर से शुरू होगा आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी

UPSSSC Vacancy: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1,251 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन 9 सितंबर से शुरू होंगे और 29 सितंबर तक चलेंगे.

More Articles Like This

Exit mobile version