Helicopter Crash: अमेरिका में जंगल की आग बुझाने में जुटा हेलीकॉप्टर क्रैश, दो लोग थे सवार 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Helicopter Crash: अमेरिका के यूटा राज्य में भीषण जंगल में लगी आग के बीच राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है, लेकिन इसी बीच आग बुझाने में लगा एक फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर शुक्रवार को क्रैश हो गया, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं. अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, सिकोरस्की एस-64 हेलीकॉप्टर सुबह करीब 10 बजे रिचफील्ड इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ. इस हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे, लेकिन उनकी हालत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
रिपोर्ट के अनुसार, जंगल की आग इस समय यूटा की 2026 की दूसरी सबसे बड़ी आग मानी जा रही है. इसको बुझाने के मिशन में ‘वाइडमाउथ 2’ नाम का हेलीकॉप्टर लगा हुआ था. वही, हादसे के तुरंत बाद इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया.
फिशलेक नेशनल फॉरेस्ट में तैनात यूएस फॉरेस्ट सर्विस ने भी पुष्टि की है कि स्थानीय, राज्य और फेडरल एजेंसियां मिलकर इस घटना से निपटने में जुटी हैं. फिलहाल, प्राथमिकता राहत और सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जबकि हादसे से जुड़ी बाकी जानकारी जांच के बाद साझा की जाएगी.

बिजली गिरने से लगी आग

बता दें कि 27 जुलाई को बिजली गिरने से शुरू हुई यह आग अब तक करीब 1,05,000 एकड़ (करीब 425 वर्ग किलोमीटर) इलाके में फैल चुकी है. आग पर अब तक सिर्फ 19 फीसदी ही काबू पाया जा सका है, जिससे हालात लगातार चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं. 600 से ज्यादा दमकलकर्मी दिन-रात आग बुझाने में लगे हैं, लेकिन सूखी लकड़ियों, झाड़ियों और घास के कारण आग तेजी से फैल रही है. इस आग की चपेट में आकर अब तक कम से कम छह इमारतें तबाह हो चुकी हैं.
Latest News

क्‍या मोटापा कम करने वाली दवाओं से कमजोर हो रहे बाल और नाखुन, र‍िसर्च में बड़ा खुलासा

Weight-Loss Drugs: अक्‍टूबर 2025 से भारत में मोटापे को कम करने वाली दवाओं की ब‍िक्री शुरू हुई, लेकिन ब‍िक्री...

More Articles Like This

Exit mobile version