मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, होर्मुज से LPG लेकर गुजरात पहुंचे दो जहाज

New Delhi: बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. 47,000 मीट्रिक टन तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर दो भारतीय पोत शनिवार को गुजरात के वाडिनार टर्मिनल पहुंच गए हैं. इनमें प्रमुख पोत MT Jag Vasant है, जो अपना कार्गो एंकरज पर दूसरे जहाज में Ship-to-Ship (STS) ऑपरेशन के जरिए ट्रांसफर करेगा.

सहायता देने के लिए तैयार थी भारतीय नौसेना

इन व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत स्टैंडबाय पर थे. जरूरत पड़ने पर सहायता देने के लिए तैयार थे. अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसे और पोत भारत पहुंच सकते हैं, जिससे देश की ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर रखने में मदद मिलेगी.पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि खाड़ी क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में किसी भारतीय जहाज या भारतीय नाविक से जुड़ी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है.

20 भारतीय ध्वज वाले जहाज हो रहे हैं संचालित

उन्होंने बताया कि फारस की खाड़ी में इस समय 20 भारतीय ध्वज वाले जहाज संचालित हो रहे हैं, जिन पर करीब 540 भारतीय नागरिक सवार हैं और सभी सुरक्षित हैं. सरकार ने यह भी कहा कि DG Shipping का 24×7 कम्युनिकेशन सेंटर लगातार काम कर रहा है. पिछले 24 घंटों में उसे 98 कॉल और 335 ईमेल प्राप्त हुए, जिनका जवाब दिया गया.

भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद अहम

इससे एक दिन पहले भारत ने फिर जोर देकर कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध समुद्री आवाजाही सुनिश्चित की जानी चाहिए, क्योंकि यह भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद अहम है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया की स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ समन्वय कर रहा है.

जलडमरूमध्य में लगातार तनाव बरकरार

अमेरिका और इस्राइल-ईरान टकराव के बीच इस जलडमरूमध्य में लगातार तनाव बरकरार है. ईरान अमेरिका, इस्राइल समेत अपनी किसी दुश्मन देशों के जहाजों को वहां से नहीं गुजरने दे रहा है. भारत के जहाजों को नहीं रोका जा रहा है. जंग के हालातों के बीच पहले भी भारत के जहाज होर्मुज से निकल चुके हैं.

इसे भी पढ़ें. ‘अब खत्म होने वाली है ममता की राजनीति’, बंगाल में अमित शाह ने TMC के खिलाफ जारी की बीजेपी की ‘चार्जशीट’

Latest News

वन्यजीवों के प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प: डॉ. राजेश्वर सिंह ने तराई के Wildlife Protectors के लिए की बड़ी पहल

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में 140 बाघ मित्रों को सम्मानित किया गया. डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाघ मित्रों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए ₹5 लाख जीवन बीमा और ₹2 लाख चिकित्सा बीमा की पहल की. कार्यक्रम में Leopard Rescue Centre और पीलीभीत-तराई पर फिल्म निर्माण की भी घोषणा हुई.

More Articles Like This

Exit mobile version