US-Iran War: ‘हमारी शर्तें मानिए तभी खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़’, ईरान ने ट्रंप के सामने रखे नए प्रस्ताव

Tehran: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिकी रुख में बदलाव के बिना दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को पूरी तरह खोलने के लिए तैयार नहीं है. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहम्मद बाघेर ज़ोलगद्र ने सरकारी मीडिया के जरिए अमेरिका के सामने कई शर्तें रखी हैं. ज़ोलगद्र के मुताबिक, जब तक अमेरिका अपना व्यवहार नहीं बदलता, तब तक होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने का फैसला नहीं किया जाएगा.

ईरान और ओमान के बीच बातचीत जारी

उधर, ईरान और ओमान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में जहाजों की आवाजाही को लेकर बातचीत जारी है. ज़ोलगद्र रिवोल्यूशनरी गार्ड से भी जुड़े वरिष्ठ कमांडर हैं. ईरान की मांगों में अमेरिका से पश्चिम एशिया में उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई स्थायी रूप से खत्म करने और भविष्य में किसी तरह की धमकी नहीं देने की बात शामिल है. इसके अलावा तेहरान ने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी खत्म करने और क्षेत्र से अमेरिकी सैन्य बलों की वापसी की मांग की है.

युद्ध से हुए नुकसान के लिए मुआवज़ा

ईरान ने युद्ध से हुए नुकसान के लिए मुआवज़ा, अमेरिका द्वारा रोकी गई ईरानी संपत्तियों को बिना शर्त जारी करने और देश पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने की भी मांग की है. इन मांगों से साफ संकेत मिलता है कि तेहरान होर्मुज़ को केवल समुद्री यातायात का मुद्दा नहीं मान रहा, बल्कि इसे अमेरिका के साथ व्यापक राजनीतिक और सुरक्षा समझौते के लिए एक रणनीतिक दबाव के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है.

ईरान और ओमान समझौते के काफी करीब

इसी बीच ईरान और ओमान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में जहाजों की आवाजाही को लेकर बातचीत जारी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा है कि दोनों देश एक समझौते के काफी करीब हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ओमान के साथ समझौता हो जाने भर से जलडमरूमध्य पूरी तरह नहीं खुलेगा. अरागची के मुताबिक, इसके लिए अमेरिका से जुड़े दूसरे मुद्दों का समाधान भी जरूरी होगा, जिसमें ईरान के अनुसार पिछले समझौते के उल्लंघन के लिए मुआवज़ा शामिल है. ओमान ने बातचीत को सकारात्मक और रचनात्मक बताया है.

इसे भी पढ़ें. दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में मशहूर डायरेक्टर शकील नूरानी गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version