Joe Biden के माफ करने पर भी कम नहीं हुई हंटर की मुश्किलें, अब लाखों डॉलर किराया न चुकाने का लगा आरोप

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hunter Biden Rent Scandal: टैक्स और हथियार से जुड़े अपराधों के मामले में जो बाइडन के माफी देने के बाद भी हंटर बाइडन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं लें रही है. अमेरिका के कार्यवाहक राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन पर अब लाखों डॉलर के बकाया किराए का भी आरोप लगाया गया है.

दरअसल, सिकोइया वेंचर कैपिटल फर्म के पार्टनर शॉन मैग्वायर ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर आरोप लगाया है कि हंटर बाइडेन ने उनके परिवार का तीन लाख डॉलर से अधिक का किराया नहीं चुकाया है. इस दौरान उन्‍होंने ट्वीट किया कि “क्या हंटर बाइडेन का $300K+ बकाया किराया भी माफ हो गया? धन्यवाद, जो.”

घर में किराया न देने के बावजूद बदले लॉक

मैग्वायर ने बताया कि हंटर बाइडेन ने साल 2019 से 2020 के बीच कैलिफोर्निया के वेनिस स्थित उनके घर का किराया नहीं चुकाया. साथ ही उन्‍होंने ये दावा भी किया है कि हंटर ने मकान मालिक को घर में प्रवेश करने से रोकने के लिए लॉक बदल दिए और सुरक्षा सेवा का इस्तेमाल किया. वहीं, सोशल मीडिया पर एक यूजर की ओर से बेदखली की कोशिश के सवाल पर मैग्वायर ने कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि बाइडेन परिवार से टकराने में डर लगता है.

ये भी पढ़ें:-किसी धमकी से प्रभावित नहीं होती… BRICS करेंसी को लेकर ट्रंप की चेतावनी पर भारत का करारा जवाब

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version