165 KMPH की रफ्तार से जमीन से टकराया ‘हरिकेन इसायस’, समुद्र का पानी और बाढ़ बढ़ा सकते हैं मुश्किलें

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Florida Hurricane Isaias: अमेरिका के फ्लोरिडा में शुक्रवार रात हरिकेन इसायस जमीन से टकराया, उस दौरान करीब 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलाईं.  कैटेगरी-2 के इस शक्तिशाली तूफान के डेस्टिन के पास तट से टकराने के बाद तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश और समुद्र का पानी तटीय इलाकों में घुसने का खतरा बढ़ गया. फ्लोरिडा और अलबामा समेत खाड़ी तट के कई राज्यों में 5 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं की सप्लाई ठप हो गई. ऐसे में अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने और तूफान के सबसे खतरनाक दौर को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी है.

तट से टकराया तूफान

अमेरिकी नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार, हरिकेन इसायस स्थानीय समय के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे फ्लोरिडा के डेस्टिन के पास तट से टकराया. उस समय इसकी अधिकतम निरंतर हवा की रफ्तार 165 किलोमीटर प्रति घंटा थी. तट से टकराने के बाद तूफान उत्तर दिशा में करीब 30 किमी घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था. वहीं, बाद में जारी अपडेट में इसकी निरंतर हवा की रफ्तार करीब 160 किमी प्रति घंटा बताई गई. हालांकि, तूफान की ताकत में इस कमी के बावजूद खतरा बरकरार रहा.
बता दें कि फ्लोरिडा के सांता रोजा बीच में हवा के झोंके 186 किमी प्रति घंटा तक दर्ज किए गए. वहीं, पेंसाकोला में तेज हवाओं ने पेड़ों और सड़क इंडीकेटर्स को झकझोर दिया. भारी बारिश और खतरनाक हवाओं के कारण कई सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा.

5 लाख से ज्यादा घरों की गई बिजली

हरिकेन इसायस का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है. पावरआउटेज डॉट यूएस के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार रात 9 बजे ईस्टर्न टाइम तक फ्लोरिडा और अलबामा में 5 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं की सप्लाई बाधित हो गई थी.
  • फ्लोरिडा: 3.34 लाख से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित.
  • अलबामा: 1.60 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली गुल.
  • जॉर्जिया: करीब 9,000 उपभोक्ता प्रभावित.
  • मिसिसिपी: करीब 2,000 उपभोक्ताओं की बिजली बाधित.
  • लुइसियाना: करीब 2,800 उपभोक्ता प्रभावित.

समुद्र का पानी और बाढ़ बढ़ा सकते हैं मुश्किलें

इसायस के साथ सबसे बड़ी चिंताओं में तूफानी लहरें और बाढ़ शामिल हैं. दरअसल, तेज हवाएं समुद्र के पानी को तट की ओर धकेलती हैं, जिससे पानी का स्तर सामान्य ज्वार से ऊपर उठ सकता है, जिसे स्टॉर्म सर्ज कहा जाता है. इससे तटीय इलाकों में पानी भरने और सड़कों पर आवाजाही बाधित होने का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा, भारी बारिश का पानी अंदरूनी इलाकों तक पहुंचने से अचानक बाढ़ आ सकती है.
वहीं, फ्लोरिडा के कुछ हिस्सों और जॉर्जिया में शनिवार सुबह तक बवंडर को लेकर भी निगरानी जारी थी. मौसम विभाग ने फ्लोरिडा पैनहैंडल के पश्चिमी हिस्से में 5 लाख से ज्यादा लोगों के लिए दुर्लभ एक्सट्रीम विंड वार्निंग जारी की थी. फ्लोरिडा के बिग बेंड क्षेत्र और दक्षिणी जॉर्जिया में बाढ़ के खतरे को भी गंभीर बताया गया.

अलबामा में इमरजेंसी घोषित

इस दौरान तूफान के असर को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलबामा की गवर्नर के इवी की आपातकालीन घोषणा की मांग को मंजूरी दे दी. यह घोषणा बाल्डविन, एस्कैम्बिया और मोबाइल काउंटियों के साथ पोर्च बैंड ऑफ क्रीक इंडियंस के लिए की गई. गवर्नर के कार्यालय के मुताबिक, इससे संघीय एजेंसियों को राहत और बचाव कार्यों में मदद पहुंचाने में आसानी होगी. इससे पहले बुधवार को इवी ने राज्य की 40 काउंटियों में आपातकाल घोषित किया था.
Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This