इजरायल की सेना में नहीं रही लड़ने की क्षमता, IDF चीफ के बयान ने मचा दी है खलबली

IDF manpower crisis : इजरायल डिफेंस फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने चेतावनी दी कि युद्ध के बढ़ते दबाव और सैनिकों की गंभीर कमी के कारण इजरायली सेना ‘अंदर से कमजोर होकर टूट सकती’ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाइयों के बीच उन्होंने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक में यह गंभीर चिंता जताई. बता दें कि जनरल जमीर ने मंत्रियों से कहा कि ‘मैं आपके सामने 10 बड़े खतरों की बात उठा रहा हूं.’ साथ ही उन्‍होंने ये भी बताया कि सेना की तैयारियों पर बहुत गंभीर खतरा मंडरा रहा है और तुरंत कानून बनाने की जरूरत है.

इस मामले को लेकर IDF चीफ का कहना है कि भर्ती कानून, रिजर्व ड्यूटी कानून और अनिवार्य सैनिक सेवा बढ़ाने वाला कानून जल्द से जल्द बना देने चाहिए. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी चेतावनी दी है कि ‘IDF को अब भर्ती कानून, रिजर्व ड्यूटी कानून और अनिवार्य सेवा बढ़ाने वाले कानून की सख्त जरूरत है. ऐसे में उनका कहना है कि अगर ये कदम नहीं उठाए गए तो सेना जल्द ही सामान्य कामकाज भी नहीं कर पाएगी. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब जनरल जमीर ने इस समस्या पर अलर्ट किया हो.

‘गाजा युद्ध शुरू होने के बाद बढ़ी समस्या‘

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी महीने में IDF चीफ ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर चेताया था कि सैनिकों की कमी जल्द ही सेना की क्षमता को प्रभावित कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट के दौरान दोनों देशों के बीच यह युद्ध गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से यह समस्या और बढ़ गई है. बता दें कि अक्टूबर 2023 में हुए हमलों के बाद से सेना लगातार संसद को बता रही है कि उसके पास करीब 12000 सैनिकों की कमी है. इतना ही नही बल्कि लगातार बढ़ते ऑपरेशनों के कारण यह दबाव और ज्यादा हो गया है.

सेना प्रमुख की चेतावनी इजरायल के लिए बड़ा संकट

जानकारी के मुताबिक, 2024 में इजरायल की हाई कोर्ट ने फैसला दिया था कि हरे दी येशिवा छात्रों को दी जाने वाली छूट का कोई कानूनी आधार नहीं है, फिर भी अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स पार्टियां इस छूट को जारी रखने के लिए कानून बनाने की कोशिश कर रही हैं. रिपोर्ट्स का कहना है कि अभी 18 से 24 साल की उम्र के करीब 80,000 अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स युवा सैनिक सेवा के योग्य हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक सेना जॉइन नहीं की है. ऐसे में सेना प्रमुख की यह चेतावनी इजरायल के लिए एक बड़े संकट का संकेत मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें :- मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- डील के लिए गिड़गिड़ा रहा ईरान

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version