2 हार के बाद न्यूजीलैंड ने लिया बड़ा फैसला, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्युसन और काइल जैमीसन टीम से बाहर

New Delhi: भारत से लगातार 2 हार के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं. मैट हेनरी पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. लॉकी फर्ग्युसन तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे. काइल जैमीसन चौथे और पांचवें टी20 के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. भारत बनाम न्यूजीलैंड 5 मैचों की टी20 सीरीज के 2 मैच हो चुके हैं, तीसरा मैच मंगलवार को वेलिंग्टन में खेला जाना है. टीम इंडिया ने शुरूआती दोनों मैचों को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त ली हुई है, अब न्यूजीलैंड के लिए हर मैच करो या मरो वाला है.

प्लान्ड वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत फैसला 

मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्युसन और काइल जैमीसन को लेकर ये अपडेट आया है. बता दें कि मैट हेनरी चोट के कारण बचे हुए मैचों से बाहर नहीं हुए हैं. न ही लॉकी फर्ग्युसन और काइल जेमिसन चोटिल हैं. न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने बताया कि भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल इन प्लेयर्स को लेकर जो फैसला लिया गया है वो प्लान्ड वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत लिया गया है. मैट हेनरी क्राइस्टचर्च में ही रुकेंगे, जहां शुरूआती दोनों मैच हुए. वे T20I सीरीज के बचे हुए तीनों मैच में नहीं खेलेंगे.

चौथे और पांचवें T20I के लिए उपलब्ध रहेंगे फर्ग्यूसन 

वह भारत के खिलाफ 4 नवंबर को होने वाले पहले वनडे (ODI) से पहले ऑकलैंड पहुंच जाएंगे. मंगलवार, 27 अक्टूबर को होने वाले तीसरे T20I के लिए लॉकी फर्ग्यूसन वेलिंगटन नहीं जाएंगे. वह ऑकलैंड जाएंगे. वह चौथे और पांचवें T20I के लिए उपलब्ध रहेंगे. चौथा टी20 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और पांचवां 1 नवंबर को हैमिल्टन में है. काइल जैमीसन टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैच में नहीं खेले थे, लेकिन उन्हें तीसरे मैच में मौका मिल सकता है.

आखिरी तीन मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल

जैमीसन चौथे और पांचवें टी20 में उपलब्ध नहीं रहेंगे. ब्लेयर टिकनर टी20 सीरीज के आखिरी तीन मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल किए गए हैं. जोश क्लार्कसन आखिरी दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे.  मैट फिशर को तीसरे T20 के लिए कवर के तौर पर टीम रखा गया है.

इसे भी पढ़ें. Kenya: केन्या में भीषण हादसा, ट्रक और बस की टक्कर, 22 लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version