IND vs WI: आज T20 में आमने-सामने होंगे भारत और वेस्टइंडीज, लखनऊ के इकाना में होगी धमाकेदार भिड़ंत

IND vs WI 1st T20: भारत और वेस्टइंडीज का पहला टी20 मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. 2 पूर्व टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीमों की भिड़ंत धमाकेदार रहने की उम्मीद है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. भारत टी20 रैंकिंग में नंबर-1 है, लेकिन नए कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने नई चुनौती होगी, क्योंकि वेस्टइंडीज का टी20 क्रिकेट में अपना अलग रुतबा है.

पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता

हाल ही में टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता है. वहीं मेहमान टीम ODI में 2-1 से हार का बदला लेना चाहेगी. इस टी20 सीरीज में भारत का स्क्वाड वनडे के स्क्वाड से काफी अलग दिखेगा, क्योंकि वनडे में शुभमन गिल कप्तान है लेकिन टी20 में श्रेयस अय्यर टीम को लीड कर रहे हैं. इसके अलावा कोहली-रोहित भी टी20 में नजर नहीं आएंगे, क्योंकि वो दोनों इस फॉर्मेट को अलविदा कह चुके है.

बुमराह भी इस सीरीज में नहीं होंगे

इसके अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस सीरीज में नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की आगामी सीरीज को देखते हुए आराम दिया गया है. पिछली बार भारत और वेस्टइंडीज ने 2023 में कैरेबियन में T20I सीरीज खेली थी, जिसमें मेजबान टीम 3-2 से जीती थी. भारत अब श्रेयस अय्यर के कप्तान और तिलक वर्मा के उप-कप्तान के रूप में इस फॉर्मेट में एक नए दौर की शुरुआत करेगा. T20 क्रिकेट में भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है.

घरेलू मैदान पर भारत का रिकॉर्ड और भी शानदार

दोनों टीमों के बीच खेले गए 31 मैचों में भारत ने 20 मैच जीते हैं और वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं. जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. घरेलू मैदान पर भारत का रिकॉर्ड और भी शानदार है, क्योंकि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए 11 T20I मैचों में से नौ जीते हैं. 2018 से, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेले गए 23 T20I मैचों में से 18 जीते हैं.

मैच में बारिश का कोई अनुमान नहीं

लखनऊ में होने वाले इसे मैच में बारिश का कोई अनुमान नहीं है क्योंकि उस समय बारिश की संभावना 4 से 1% के बीच है. इस तरह, Accuweather रिपोर्ट के मुताबिक, दर्शक लखनऊ के एकाना स्टेडियम में पूरे 40 ओवर के मुकाबले का आनंद ले सकते हैं. लेकिन दूसरी पारी में ओस (dew factor) एक बड़ी भूमिका निभा सकती है क्योंकि दूसरी पारी के दौरान ह्यूमिडिटी लगभग 80% रहेगी.

नंबर 5 पर खेला जाएगा मुकाबला 

लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में ये मुकाबला पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा. जिसको लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनाया गया है. लेकिन एकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है, हालांकि जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, स्पिनर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. जो टीमें पहले बल्लेबाजी करेंगी और अपनी गेंदबाजी की गति में सही बदलाव करेंगी, उन्हें शायद फायदा मिलेगा.

IND vs WI T20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर दिखाया जाएगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

IND vs WI T20 दोनों टीमों के स्क्वाड

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, अमीर जांगू, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, आमिर जंगू.

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर.

इसे भी पढ़ें. पाकिस्तानः चरमपंथियों ने की गोलीबारी, ड्यूटी पर तैनात चार कस्टम अधिकारियों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version