स्वतंत्रता दिवस पर सचिन से लेकर विराट तक ने दी बधाई, श्रीलंका में भी मौजूद टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा

New Delhi: स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय क्रिकेटर्स भी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए. सचिन तेंदुलकर से लेकर रोहित शर्मा, विराट कोहली, अनिल कुंबले और मिताली राज तक कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. वहीं, श्रीलंका के गॉल में मौजूद टीम इंडिया ने भी तिरंगा फहराया. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे की तस्वीर शेयर की.

फैंस ने भी शुभकामनाएं दीं

उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपना संदेश साझा किया. सचिन के इस पोस्ट के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और देश के प्रति उनके जज्बे की सराहना की. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी इस मौके पर देशभक्ति के रंग में नजर आए. उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी पहने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. रोहित लंबे समय तक भारतीय टीम के अहम सदस्य और कप्तान रहे हैं. फिलहाल वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट का हिस्सा हैं.

श्रेयस अय्यर ने भी देशवासियों को बधाई दी

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ग्राफिक वीडियो पोस्ट करके देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘Happy Independence Day’ लिखकर अपनी शुभकामनाएं साझा कीं. श्रीलंका के गॉल में मौजूद टीम इंडिया ने पहले टेस्ट से पहले तिरंगा फहराया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस खास पल का वीडियो शेयर किया.

खिलाड़ी तिरंगा फहराते हुए नजर आए

इसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल और टीम के अन्य खिलाड़ी तिरंगा फहराते हुए नजर आए. टीम इंडिया इस समय श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए गॉल में है. ऐसे में खिलाड़ियों के लिए विदेशी धरती पर स्वतंत्रता दिवस मनाना और तिरंगा फहराना खास पल रहा. गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा, ‘उनका बलिदान. हमारी आजादी. हमारी जिम्मेदारी. भारत, जय हिंद.’

Happy Independence Day! Jai Hind

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने संदेश में ‘Happy Independence Day! Jai Hind’ लिखा. वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी देश को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के इस खास दिन को सेलिब्रेट किया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक्स पर लिखा, ‘हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. जय हिंद.’

सभी को गर्व और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

आईसीसी अध्यक्ष और पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर लिखा, ‘किसी देश की असली ताकत सिर्फ उसकी जीत में नहीं, बल्कि उन मूल्यों में होती है जो उसके लोगों को एक साथ लाते हैं. सभी को गर्व और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.’ बीसीसीआई क्रिकेट ऑफ एक्सिलेंस के निदेशक और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने एक्स पर लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. आइए हम आजादी की भावना का जश्न मनाएं.

इसे भी पढ़ें. ‘भारत एक्सप्रेस’ में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम: CMD उपेंद्र राय ने बताया कैसा होना चाहिए सच्चा इंसान

Latest News

इंडोनेशिया में भूकंपः जबरदस्त झटके से गिरी कई इमारतें, अब तक 20 लोगों की मौत

Indonesia Earthquake: शनिवार को तड़के इंडोनेशिया में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह...

More Articles Like This

Exit mobile version