India: India: आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा देश, दुनियाभर में निर्यात हो रहे भारत के ब्रह्मोस मिसाइल और पिनाका रॉकेट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Defence Exports: भारत हथियारों के निर्यात मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है. इकोनॉमिक सर्वे 2024 के आकड़ों के अनुसार, भारत ने 85 देशों को ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर पिनाका रॉकेट और तोपें बेची हैं. इन देशों में  आर्मेनिया, फिलीपीन्‍स, इटली, मालदीव, श्रीलंका, यूएई, रूस, सऊदी अरब, पोलैंड, मिस्र, इजरायल और स्‍पेन चिली आदि शामिल है. इन देशों में भारत ने तोप के गोले भी भेजें हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, 2017 के वित्तीय वर्ष में भारत का डिफेंस प्रोडक्शन 74,054 करोड़ रुपये का था, जो पिछले साल यानी 2023 में बढ़कर 1,08,684 करोड़ पहुंच गया. वहीं, 2015 से 2019 के बीच में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदने वाला देश था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है. भारत अब टॉप 25 हथियार निर्यातक देशों में शामिल हो गया है.

सरकार के इन योजनाओं का मिल रहा लाभ

दरअसल, भारत सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान और मेक इन इंडिया के तहत डिफेंस एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कई स्कीम लॉन्च कीं, जिनमें पीएलआई सहित कई सारे इंसेंटिव दिए जा रहे हैं. इसी के तहत हाल ही में भारत सरकार ने कई हथियार निर्यात करने को भी मंजूरी दी है. आंकड़ों के अनुसार, अभी 100 से अधिक कंपनियां हथियार और उपकरण निर्यात कर रही हैं, जिनमें डोर्नियर 228 विमान, तोपें, ब्रह्मोस मिसाइल, आकाश मिसाइल, पिनाका रॉकेट सिस्‍टम, हेलमेट, गोला बारूद, बॉडी आर्मर, रडार, तोप के गोले सहित कई प्रकार के उपकरण शामिल है. इसमें सबसे अधिक HAL कंपनी विमानों की सप्लाई कर रही है, जिसका फायदा भी देखने को मिल रहा है.

चीन को भी दिया संदेश

इसके अलावा जल्‍द ही भारत में निर्मित फाइटर जेट तेजस भी विदेशों में सप्लाई होने वाला है, जिसको लेकर कई देशों ने रुचि दिखाई है. जबकि भारत की कंपनी एचएएल कई हेलीकॉप्टर भी निर्यात कर चुकी है. बता दें कि भारत आर्मेनिया और फिलीपीन्‍स जैसे देशों को हथियार दे रहा है. भारत ने फिलीपीन्‍स को ब्रह्मोस मिसाइल देकर चीन को भी एक बड़ा संदेश दे दिया है.

इसे भी पढ़ें:-Budgets 2024: भारत का बजट पेश होने के बाद उड़ी चीन की नींद! देश बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल बाजार

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version