अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट के लिए मोदी सरकार ने की 2 वीजा स्कीम की शुरुआत, भारत में विदेशी छात्रों का प्रवेश होगा आसान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Education: भारत सरकार ने विदेशी छात्रों के लिए दो विशेष वीजा कैटेगरी की शुरुआत की है, जिसमें ‘ई-स्टूडेंट वीजा’ और ‘ई-स्टूडेंट-एक्स वीजा’ शामिल है. दरअसल, ये वीजा उन लोगों के लिए हैं, जो भारत के शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्‍त करना चाहते है. भारत सरकार की ओर से यह कदम ‘स्टडी इन इंडिया’ (SII) पोर्टल के माध्यम से विदेशी छात्रों को सुविधा देने के उद्देश्य से उठाया गया है.

भारत में विदेशी छात्रों के प्रवेश प्रक्रिया होगी आसान

बता दें कि ‘ई-स्टूडेंट वीजा’ मुख्य रूप से SII पोर्टल पर रजिस्टर्ड छात्रों के लिए है जबकि ‘ई-स्टूडेंट-एक्स वीजा’ उनके आश्रितों के लिए है. दरअसल, SII पोर्टल भारत में विदेशी छात्रों के प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाता है. इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद छात्र अपनी आवेदन स्थिति, कॉलेज, कोर्स की जानकारी और वीजा प्रक्रिया को ट्रैक कर सकते हैं. वहीं, इस पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन के बाद सभी छात्र को एक यूनिक SII ID दी जाती है जो आगे की सभी प्रक्रियाओं के लिए जरूरी है.

छात्र ऐसे कर सकेंगे आवेदन 

  • इसके लिए छात्र को वीजा अप्लाई पोर्टल https://indianvisaonline.gov.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा.
  • वहीं, आवेदन की सत्यता SII पोर्टल से रजिस्ट्रेशन आईडी के माध्यम से वेरिफाई की जाएगी.
  • इसके अलावा, आवेदन प्रकिया में नाम, देश, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसे डिटेल्स दर्ज करना होगा.
  • हालांकि इस वीजा के लिए तभी अप्लाई किया जा सकता है जब छात्र को SII पोर्टल पर सूचीबद्ध संस्थानों से एडमिशन ऑफर मिल जाएगा.
  • बता दें कि ‘ई-स्टूडेंट वीजा’ उन छात्रों को दिया जाएगा जो भारत में फुल टाइम कोर्स, जैसे स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी, और बाकी मान्यता प्राप्त कार्यक्रमों में एडमिशन लेते हैं.
  • साथ ही ये वीजा अधिकतम पांच वर्षो के लिए मान्‍य रहेगा. हालांकि भारत में रहते हुए इसकी समय सीमा को बढ़ाया भी जा सकता है.
  • ई-स्‍टूडेंट वीजा धारक भारत के किसी भी इमिग्रेशन चेकपॉइंट से देश में एंट्री कर सकते हैं.
  • दरअसल, SII कार्यक्रम भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसमें 600 से ज्यादा संस्थान और 8,000 से ज्यादा कोर्स शामिल हैं. छात्र इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कृषि, कला, भाषा अध्ययन, और योग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में अध्ययन कर सकते हैं.
  • भारत सरकार की ये पहल छात्रों को भारत की टॉप कॉलेजों में पढ़ाई करने का अवसर और उन्हें अपने पसंदीदा कोर्स को सेलेक्ट करने का ऑप्शन देती है.

इसे भी पढें:-अमेरिका में 19 लोगों को मिला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’, देखिए पूरी लिस्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version