ट्रंप को लगा झटका! भारत के साथ बिना टैरिफ के ट्रेड करेंगे ये देश

India FTA : वर्तमान समय भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर रिश्‍ते ठीक नही चल रहे है. लेकिन इसके बावजूद भी ट्रंप ने पीएम मोदी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दीं. बता दें कि इसी कड़ी में ट्रंप को झटका देने वाली खबर सामने आई है. क्‍योंकि ट्रेड को लेकर यूरोपीय संघ ने कहा है कि इस साल के अंत तक भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यूरोपीय संघ (EU) ने रक्षा, व्यापार और ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्रों में भारत के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाना चाहते हैं. इतना ही नही बल्कि प्रमुख वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटने के लिए एक नया रणनीतिक एजेंडा भी पेश किया. इस मामले को लेकर EU का कहना है कि बदलती भू-राजनीतिक वास्तविकताओं के मद्देनजर भारत के साथ उसकी साझेदारी महत्वपूर्ण होती जा रही है, इसके साथ ही दोनों देशों के बीच आर्थिक विकास और सुरक्षा को मजबूत करना जरूरी है.

भरोसेमंद साझेदारों पर किया जाए ध्‍यान

ऐसे में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का कहना है कि ”अब समय आ गया है कि भरोसेमंद साझेदारों पर ध्यान दिया जाए. इतना ही नही बल्कि साझा हितों और समान मूल्यों पर आधारित साझेदारियों को दोगुना किया जाए जिससे हमारा फायदा हो.”

दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होगा साइन

जानकारी के मुताबिक इस मामले को लेकर यूरोपीय संघ की शीर्ष नेता ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर भी बात की. ऐसे में उनका कहना है कि नया एजेंडा व्यापार, निवेश और प्रतिभा गतिशीलता को आगे बढ़ाना और संयुक्त आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के साथ रक्षा क्षेत्र में औद्योगिक सहयोग को गहरा करना होगा. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि यूरोप व्यापार के लिए खुला है और हम भारत के साथ अपने साझा भविष्य में निवेश करने के लिए तैयार हैं.”

रणनीतिक एजेंडे के लिए पांच क्षेत्रों की पहचान

बता दें कि नए रणनीतिक एजेंडे को यूरोपीय संघ के सभी 27 सदस्य देशों के सामने पेश किया जाएगा. इसके साथ ही इसे अगले साल होने वाले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में अपनाया जाएगा. इतना ही नही बल्कि इस व्‍यापार को लेकर नए रणनीतिक एजेंडे में साझा हित के पांच क्षेत्रों की पहचान की गई है जिनमें सुरक्षा, कनेक्टिविटी और वैश्विक मुद्दे, समृद्धि, स्थिरता, प्रौद्योगिकी और नवाचार शामिल हैं.

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version