भारत-इजरायल साझेदारी के सर्वश्रेष्ठ अध्याय अभी बाकी, पीएम नेतन्याहू बोले- दोनों देशों ने साथ मिलकर कई उपलब्धियां की हासिल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-Israel Relations: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और इजरायल को “दो गौरवशाली लोकतंत्र” बताया. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि दोनों देशों ने साथ मिलकर कई उपलब्धियां हासिल की है. इस दौरान नेतन्‍याहू ने भरोसा दिलाया कि भारत और इजरायल की साझेदारी के सबसे अच्‍छे दिन अभी आने बाकी है.

दरअसल, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्‍होंने अपने संदेश में कहा कि “मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.  उन्‍होंने कहा कि इजरायल और भारत दो मजबूत लोकतंत्र हैं, जो इतिहास, नवाचार और गहरी दोस्ती से जुड़े हैं. दोनों देशों ने मिलकर अब तक बहुत कुछ हासिल किया है, और हमारी साझेदारी का सबसे अच्छा दौर अभी आना बाकी है.”

इजरायल के साथ भारत की दोस्ती हमें मजबूत बनाती है: इसहाक हर्ज़ोग

भारत के स्वतंत्रता दिवस पर इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि “मैं भारत के सभी लोगों को शांति और समृद्धि की कामना करता हूं. इन कठिन दिनों में इजरायल के साथ आपकी दोस्ती हमें मजबूत बनाती है. मैं आशा करता हूं कि हमारे देशों के रिश्ते और गहरे हों और हम जल्द ही अपने सभी बंधकों की सुरक्षित वापसी देख सके. ”

नेसेट के अध्यक्ष अमीर ओहाना ने भी दी बधाई

वहीं, इजरायली संसद (नेसेट) के अध्यक्ष अमीर ओहाना ने भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि “भारत के स्वतंत्रता दिवस पर सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं! नेसेट की ओर से, मैं अपने प्रिय मित्र ओम बिरला और भारत के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं.  हमारे देशों और सांसदों के बीच दोस्ती हमेशा मजबूत बनी रहे.” इसके साथ ही उन्‍होंने ओम बिरला व न्‍य नेताओं के साथ ली गई एक तस्‍वीर भी शेयर की.

इसे भी पढें:-चीन के विदेश मंत्री वांग यी तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे भारत, सीमा मुद्दे को लेकर जयशंकर और डोभाल के साथ करेंगे बैठक

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version