India-Japan Deal: भारत और जापान के बीच होने जा रही बड़ी डिफेंस डील, चीन की उड़ेगी नींद

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-Japan Deal: भारत और जापान के बीच आज एक बड़ी डिफेंस डील होने वाली है. दोनों देशों के बीच होने वाली इस डील के तहत भारत अपनी नौसेना के लिए जापान से एंटिना खरीद सकेगा, जिसकी घोषणा आज नई दिल्ली में होने वाली दोनों देशों के मंत्रियों की बैठक में हो सकती है.

बता दें कि जापानी एंटिना के माध्‍यम से भारतीय नौसेना हिंद महासागर में अपने दुश्मनों का आसानी से पता लगाकर खात्‍मा कर सकती है. दरअसल, भारत हिंद महासागर में चीनी घुसपैठ से काफी परेशान है, क्योंकि चीनी नौसेना साउथ चाइना से लेकर अफ्रीका महाद्वीप तक अपना हस्तक्षेप बढ़ा रही है.

जापान पहले से ही कर रही है इसका इस्‍तेमाल  

वहीं, आज साल 2022 के बाद भारत और जापान के विदेश और रक्षा मंत्रियों की यह पहली मंत्रिस्तरीय बैठक होगी. जापानी नौसेना एनईसी और अन्य जापानी कंपनियों द्वारा विकसित एंटिना का पहले से उपयोग कर रही है. वह अपने एडवांस एस्कॉर्ट जहाजों पर इस तरह के एंटिना लगा चुकी है, जिससे किसी भी प्रकार के मिसाइल और ड्रोन की हरकतों का आसानी से पता लगाया जा सकता है.

भारत जापान के बीच बढ़ेगी रक्षा सहयोग साझेदारी

सूत्रों के मुताबिक, इस एंटिना के इस्‍तेमाल से संयुक्त रक्षा अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाओं में बेहतर तालमेल बन सकेगा. साथ ही संदशों का आदान प्रदान करना भी आसान होता है. हालांकि दोनों देशों के बीच पहले भी रक्षा सहयोग बढ़ाने के मुद्दे को लेकर चर्चा हो चुकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बैठक में में रक्षा उद्योग साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए कोई ठोस उपाय किए जा सकते है.

इन मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा

वहीं, कुछ जानकारों को कहना है कि नई दिल्‍ली में मंगलवार को होने वाली बैठक में ईस्ट चाइना सी और साउथ चाइना सी की स्थितियों पर भी चर्चा हो सकती है. साथ ही क्वाड सदस्यों के मालाबार अभ्यास पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः-नेपाल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन की घटनाओं में सात लोगों की हुई मौत

Latest News

LPG Supply Update: देश में गैस की कमी नहीं, उत्पादन 28% बढ़ाया गया; संसद में बोले हरदीप सिंह पुरी

सरकार ने एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रिफाइनरियों को निर्देश देने के बाद एलपीजी उत्पादन 28% बढ़ा दिया गया है और देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.

More Articles Like This

Exit mobile version