भारत में चौथा सबसे बड़ा विदेशी निवेशक बना नीदरलैंड, PM मोदी बोले-दुनिया नहीं पकड़ पा रही हमारी रफ्तार

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रॉब जेटन के बीच द हेग में हुई अहम बैठक के बाद भारत और नीदरलैंड ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है. इसके साथ ही नीदरलैंड भारत में चौथा सबसे बड़ा विदेशी निवेशक बन चुका है. अप्रैल 2000 से लेकर हालिया आंकड़ों के अनुसार, भारत में डच कंपनियों का कुल संचयी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 55.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 4,64,000 करोड़ रुपये) से अधिक हो चुका है.

मजबूत होते द्विपक्षीय और रणनीतिक संबंधों का प्रमाण

यह दोनों देशों के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय और रणनीतिक संबंधों का प्रमाण है. मॉरीशस, सिंगापुर और अमेरिका के बाद नीदरलैंड भारत का चौथा सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है. वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 27.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर के स्तर को पार कर गया था. भारत नीदरलैंड को मुख्य रूप से रिफाइंड ऑयल, एल्यूमिनियम और लोहे का सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े और दवाएं निर्यात करता है, जिससे व्यापार में भारत का पलड़ा भारी रहता है.

भारत की तरफ से भी 28 बिलियन डॉलर का निवेश

नीदरलैंड का सबसे अधिक निवेश भारत के सर्विस सेक्टर (सेवा क्षेत्र), कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर, तथा धातुकर्म उद्योगों (मेटलर्जिकल इंडस्ट्रीज) में आया है. भारत की तरफ से भी नीदरलैंड में करीब 28 बिलियन डॉलर का निवेश किया गया है. यूरोप में प्रवेश करने (गेटवे) के लिए नीदरलैंड भारतीय कंपनियों के लिए एक प्रमुख केंद्र है. सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे उच्च-तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर दोनों देशों ने अपने संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक उन्नत कर लिया है.

दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर

PM मोदी यूरोप के चार देशों की यात्रा के तहत दो दिन के दौरे पर नीदरलैंड पहुंचे थे. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए. PM मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत और नीदरलैंड के संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लोकतांत्रिक मूल्य, बाजार अर्थव्यवस्था और जिम्मेदार वैश्विक सोच जैसी समानताएं हैं. उन्होंने जल प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, हरित ऊर्जा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने की जरूरत बताई.

इसे भी पढ़ें. आर्थिक तंगी से जूझ रही मशहूर अभिनेत्री, इलाज के लिए बेची अपनी अवॉर्ड्स व ट्रॉफियां, इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक भावुक

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version