India-Pakistan News: PM मोदी की जीत से डरा पाकिस्तान! …लोकसभा चुनाव में फिर किया केजरीवाल, राहुल और ममता का समर्थन

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-Pakistan News: भारत में लोकसभा चुनाव अपने आखिरी चरण में है. 01 जून को सातवें चरण के लिए मतदान होगा. जिसके बाद 4 जून को नतीजे जारी हो जाएंगे. भारत के आम चुनाव से पाकिस्तान की बौखलाहट तेज हो गई है. वह पीएम मोदी की जीत से डरा हुआ है. पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने कहा PM मोदी को हराने वाले को मेरी शुभकामनाएं. जो बीजेपी को हराएगा वही दूनिया में राज करेगा.

दरअसल, पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी इन दिनों हिंदूस्तान की राजनीति में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने चुनाव के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया था, जिसका केजरीवाल ने दो टुक जवाब देकर फवाद चौधरी की बोलती बंद कर दी थी. वहीं, एक बार फिर पाकिस्तान के नेता ने भारत की राजनीति में घुसपैठ करने की कोशिश की है.

कट्टरपंथी विचारधारा का सामना कर रहे मुसलमान

पाकिस्तान की इमरान सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी और उनकी जो कट्टरपंथी सोच है, उसकी शिकस्त बहुत जरूरी है. पाकिस्तान में हर शख्स यही चाहता है. कश्मीर या हिंदुस्तान के बाकी मुसलमान कट्टरपंथी विचारधारा का सामना कर रहे हैं. पाकिस्तान में हिंदुस्तान को लेकर नफरत नहीं है. लेकिन, वहां पर RSS और BJP का अलायंस पाकिस्तान को लेकर नफरत पैदा कर रहा है, मुसलमानों को लेकर नफरत पैदा कर रहा है और हमारा यह फर्ज है कि इस विचारधारा के लोगों को शिकस्त दें.”

राहुल केजरीवाल और ममता को दी शुभकामनाएं!

फवाद चौधरी ने पीएम मोदी पर बयान देते हुए कहा, “भारत के वोटर बेवकूफ नहीं हैं. पाकिस्तान से ताल्लुकात बेहतर हों और हिंदुस्तान एक प्रोग्रेसिव मुल्क के तौर पर आगे बढ़े, इसके लिए नरेंद्र मोदी और उनकी जो कट्टरपंथी सोच है, उसकी शिकस्त होना बहुत जरूरी है. जो भी उनको हराएगा चाहे वो राहुल हों, केजरीवाल हों या ममता बनर्जी हों, उसके साथ हमारी शुभकामनाएं हैं.”

आगे फवाद चौधरी ने कहा, “मुझे कोई शौक नहीं है राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने का, न ही मैं पाक सरकार का प्रतिनिधित्व करता हूं. मैं जेल में था और पाकिस्तान में फासीवादी शासन का विरोध करने के कारण राजनीति से प्रेरित मामलों का सामना कर रहा था. लेकिन, मैं चरमपंथियों के खिलाफ खड़े होने वाले किसी भी शख्स का समर्थन करूंगा और PM मोदी नफरत और उग्रवाद का प्रतीक बन गए हैं. हिंदू महासभा के उदय के कारण भारत के मुसलमानों को नफरत का सामना करना पड़ रहा है.”

जो बीजेपी को हराएगा, दुनिया में इज्जत पाएगा’

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कहा, “पाकिस्तान के संस्थापकों ने भारत में रहने वाले मुसलमानों के अधिकारों के लिए खड़े होने का वादा किया था. लेकिन, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तानी सरकार अपनी भूमिका नहीं निभा रही है. लेकिन, मैं किसी भी हालत में भारत में मुस्लिम अधिकारों के लिए बोलूंगा क्योंकि मुसलमानों के खिलाफ जो नफरत वहां फैली है, उसे हराना होगा. RSS और BJP के नफरत और उग्रवाद के गठजोड़ को हराना होगा और जो कोई उन्हें हराएगा, वह दुनिया में इज्जत पाएगा.”

पीएम मोदी ने कही थी ये बात

गौरतलब है कि इसके पहले भी पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया था. जिस पर पीएम मोदी ने कहा था कि यह लोकसभा चुनाव भारत का है और भारत का लोकतंत्र बहुत ही मैच्योर है, यहां तंदुरुस्त परंपराएं हैं और भारत के मतदाता भी बाहर की किसी भी हरकतों से प्रभावित होने वाले मतदाता नहीं हैं. पीएम मोदी ने कहा था “मैं नहीं जानता हूं कि कुछ ही लोग हैं, जिनको हमारे साथ दुश्मनी रखने वाले लोग क्यों पसंद करते हैं, कुछ ही लोग हैं, जिनके समर्थन में आवाज वहां से क्यों उठती है. अब यह बहुत बड़ी जांच-पड़ताल का गंभीर विषय है.”

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version