भारत के हमले का डर इतना कि पाकिस्तान ने पटाखों पर लगा दिया प्रतिबंध, लाउडस्पीकर भी नहीं होगा स्वीकार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-Pakistan Relations: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत एक के बाद एक लगातार सख्‍त ऐक्‍शन ले रहा है, जिससे पाकिस्‍तान बौखलाया हुआ है. हालांकि इस दौरान अमेरिका भारत का पूर्ण रूप से सपोर्ट कर रहा है. ऐसे में पाकिस्‍तान भी मदद के लिए लगातार अपने सहयोगी देशों के सामने हाथ फैला रहा है.

इसी बीच पाकिस्तान ने PoK में सख्त कदम उठाते हुए इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है. दरअसल, पाकिसतान को डर है कि भारत जवाबी कार्यवाई के दौरान पीओके पर हमला कर सकता है और शायद यही वजह है कि उसने PoK में पटाखों पर बैन लगा दिया है. इसके अलावा, झेलम वैली में लाउडस्पीकर बजाने पर भी रोक है. यहां तक की शादियों में म्यूजिक बजाने तक की इजाजत नहीं है.

‘राफेल हो या राफेल का मामा’

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने पीओके में करीब 1000 मदरसों को बंद कर दिया है और सभी पब्लिक एक्टिविटीज पर रोक लगा दी है. इसी बीच पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ ने भारत के राफेल फाइटर जेट्स को लेकर तंज कसते हुए कहा है कि ‘राफेल हो या राफेल का मामा, हम तैयार हैं.’

भारत की ओर से हमला तय: ख्‍वाजा आसिफ   

पाकिस्‍तानी रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि उनकी सेना का मनोबल ऊंचा है ऐसे में भारत कोई कार्रवाई करता है, तो उसका मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा. वहीं, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा कि भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के बयानों से साफ साफ जाहिर होता है कि भारत की ओर से हमला तय है, ऐसे में उन्‍होंने भारत को जवाबी कार्रवाई की धमकी भी दी है.

पाकिस्तान ने चीन को दिया 40 टैंकों का ऑर्डर

ये भी बताते चले कि हाल ही में पाकिस्तान ने वीन के राजदूत जियांग झैडोंग से मुलाकात कर मदद मांगी. उसने 40 VT-4 टैंकों का ऑर्डर भी दिया है. वर्तमान में पाकिस्‍तान के पास 350 VT-4 टैंक हैं, लेकिन भारत की ताकत के सामने ये कुछ भी नहीं है. बता दें कि पाकिस्‍तानी नेता भलें ही गीदड़भभकी दे रहे हों, लेकिन भारत के दबाव से उनकी हालत पस्त है.

इसे भी पढें:-LoC Tension: पाकिस्तानी सेना ने लगातार नौवें दिन एलओसी पर की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version