‘मुझे सुसाइड बम दीजिए मोदी जी, मैं…’, पहलगाम तनाव के बीच कर्नाटक के मंत्री का बयान वायरल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले को लेकर देशवासियों में आतंकवादियों के प्रति जबरदस्त आक्रोश है. हर कोई सरकार से यही मांग कर रहा है कि उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. इस बीच कर्नाटक के एक मंत्री का बयान काफी सुर्खियों में बना हुआ है.

कर्नाटक के मंत्री ने पीएम मोदी से की ये मांग

कर्नाटक के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री बीजेड जमीर खान का एक बयान इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद ही पाकिस्तान जाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उन्हें अनुमति देते हैं तो वे खुद ही सुसाइड बम बांधकर पड़ोसी देश से जंग लड़ने चले जाएंगे.

बीजेड जमीर अहमद खान ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पाकिस्तान हमेशा से भारत का दुश्मन रहा है. उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी और अमित शाह उन्हें अनुमति देते हैं तो वे युद्ध के लिए जाने को तैयार हैं. वह खुद पाकिस्तान को उड़ा देंगे.

जमीर खान ने कहा, “हम हिन्दुस्तानी हैं और पाकिस्तान का हमसे कभी कोई नाता नहीं रहा. पाकिस्तान हमेशा से हमारा दुश्मन रहा है. अगर पीएम मोदी, अमित शाह और केंद्र सरकार मुझे अनुमति दे तो मैं जंग करने के लिए खुद पाकिस्तान जाने को तैयार हूं.”

मोदी जी मुझे सुसाइड बम दीजिए

कर्नाटक के मंत्री ने पीएम मोदी और अमित शाह से उन्हें एक सुसाइड बम देने की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा, “मैं युद्ध के लिए पाकिस्तान जाऊंगा, पीएम मोदी और अमित शाह मुझे सुसाइड बम दें, मैं उसे अपने शरीर से बांधकर पाकिस्तान जाऊंगा और उन पर हमला करूंगा.”

इससे पहले जमीर अहमद खाने ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा भी की और इस घटना को निर्दोष नागरिकों के खिलाफ घृणित और अमानवीय कृत्य बताया. उन्होंने कहा था कि हर भारतीय को एकजुट होना चाहिए और उन्होंने केंद्र से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाने का भी आह्वान किया था.

पहलगाम में आतंकी हमले में 26  लोगों की हुई थी मौत

मालूम हो कि बीते 22 अप्रैल की दोपहर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने गोलियों की बौछार कर 26 निर्दोष लोगों को मौत की नींद सुला दिया था. इस हमले में 17 से अधिक लोग घायल भी हुए थे. मृतकों में ज्यादातर लोग पर्यटक थे. इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर के एक गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी. इस घटना को लेकर देशवासियों में जबरदस्त आक्रोश है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: योगिनी एकादशी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 10 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version