डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया बुद्धिमान और महान, कहा- Trade Deal पर भी मिलेंगे ‘बहुत अच्छे परिणाम’

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India US New Trade: इन दिनों देशभर में ट्रेड वार का खतरा मंडरा रहा है. एक ओर जहां अमेरिका चीन कनाडा समेत कई देशों पर टैरिफ लगा रहा है, तो वहीं भारत भी कुछ कम नहीं है. भारत और अन्‍य देशों द्वारा अमेरिकी समानों पर लगाए गए हाई टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति द्वारा लागातार आलोचना की जा रही है.

इसी बीच डोनाल्‍ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ‘अच्छा दोस्त’ और ‘बेहद बुद्धिमान व्यक्तित्व’ करार दिया है. साथ ही भारत और अमेरिका के बीच होने वाली व्यापार शुल्क वार्ता के ‘बहुत अच्छे परिणाम’ मिलने की उम्मीद जतायी है.

ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया महान प्रधानमंत्री

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में यहां आए थे और हम हमेशा से बहुत अच्छे मित्र रहे हैं. भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा शुल्क वसूलने वाले देशों में से एक है. यह क्रूर है, यह क्रूर है. वे बहुत होशियार हैं. वह (मोदी) बहुत बुद्धिमान आदमी हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही. ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत और अमेरिका के बीच सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा. और मैं कहना चाहता हूं कि आपके पास एक महान प्रधानमंत्री हैं.’’

2 अप्रैल से लागू होंगे नए शुल्क

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी महीने में वाशिंगटन डीसी का दौरा किया था और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बातचीत की थी. वहीं, ट्रंप ने पहले ही कहा था कि भारत बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है और उन्होंने इस दौरान भी यह दोहराया कि अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क लगाने वाले देशों पर नया शुल्क दो अप्रैल से लागू हो जाएगा.

इसे भी पढें:-नाइजीरिया में भीड़ ने 16 लोगों को उतार मौत के घाट, सिर और कंधे पर टायर रखकर लगा दी आग

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version