IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का जल्द होगा ऐलान, जानिए किसकी होगी वापसी?

New Delhi: अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमिटी जल्द ही लाल गेंद क्रिकेट में धूम मचाने के लिए मैदान पर उतरेगी. टीम इंडिया को अगले महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जाना है. भारतीय टीम 4 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होगी और पहला टेस्ट में मैच गॉल में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया चार दिनी एक प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी.

रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की वापसी

श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में रविंद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी होने जा रही है. जडेजा को हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में टीम में शामिल नहीं किया गया था. वहीं, बुमराह चोट के कारण लंबे समय से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं. श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज के जब टीम का चयन किया जाएगा तो यह देखना दिलचस्प होगा कि स्क्वाड में वाशिंगटन सुंदर का नाम है या नहीं.

पूरी तरह फिट होने में कम से दो सप्ताह का समय

सुंदर को हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर दूसरे मैच में हैमस्ट्रिंग की शिकायत हुई थी. उन्हें पूरी तरह फिट होने में कम से दो सप्ताह का समय लग सकता है. ऐसे में हर्ष दुबे टीम में अपनी जगह बरकरार रख पाएंगे इस चर्चा हो सकती है या फिर चयनकर्ता स्पिन आक्रमण में विविधता बनाए रखने के लिए सारांश जैन जैसे ऑफ-स्पिनर का रुख करेंगे. इसके अलावा मानव सुथार और कुलदीप यादव के अपनी जगह बरकरार रखने की संभावना है, जबकि तेज गेंदबाजी आक्रमण में मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा के बने रहने की उम्मीद है.

भारत की ये सीरीज बहुत ही अहम

वहीं, बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना नहीं है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत की ये सीरीज बहुत ही अहम है. टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्विप के इरादे से मैदान पर उतरेगी. श्रीलंका दौरे के बाद, भारत न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड से खेलेगा और इसके बाद घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा.

इसे भी पढ़ें. ‘दोषियों को सजा दिलाने के लिए सबको एकजुट होना होगा’, NEET पेपर लीक पर बोले PM मोदी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version