कैबिनेट बैठक: छात्राओं को स्कूटी और दो एक्सप्रेस-वे सहित 16 प्रस्ताव पर मुहर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Cabinet: मंगलवार को राजधानी लखनऊ में कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई. इसमें 16 प्रस्तावों पर मुहर लगी. बैठक में दो नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाने को मंजूरी मिली है. पहला एक्सप्रेस-वे प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किमी लंबा होगा. दूसरा विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे होगा. इसे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा. इसकी कुल लंबाई 117 किलोमीटर होगी.

इसके साथ ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे और अन्य परियोजनाओं के ईपीसी मोड में निर्माण के लिए विकासकर्ता चयन संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लगी. इसके अलावा महिला कल्याण, सचिवालय प्रशासन, गृह विभाग, उच्च शिक्षा, राज्यकर परिवहन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन और सहकारिता विभाग के प्रस्ताव पास हुए.

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के तीन प्रस्ताव पास हुए हैं. इसमें महिला सशक्तिकरण के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, शोध पीठ स्थापना, महिला छात्रावास शामिल है.

3 से 6 अगस्त तक चलेगा विधानमंडल का मानसून सत्र

विधानमंडल का मानसून सत्र 3 से 6 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान राज्य सरकार अपने विधायी कार्य निपटाएगी. यह फैसला कैबिनेट बैठक में लिया गया. यूपी विधानमंडल का आगामी सत्र भी संसद की तरह हंगामेदार होने की आशंका जताई जा रही है. इस दौरान विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी सहित कई मुद्दों पर राज्य सरकार को घेर सकता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version