‘अगर हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे और…’, CJP प्रोटेस्ट को लेकर प्रदर्शनकारियों पर भड़कीं हेमा मालिनी और कंगना रनौत

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CJP Protest: बीते दिन कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद भवन तक आंदोलन किया. इस प्रदर्शन में कई दिग्गज एक्टर शामिल हुए. वहीं, कई सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के ज़रिए इस प्रदर्शन का समर्थन किया और सराकर के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई. वहीं, भाजपा सांसद हेमा मालिनी और कंगना रनौत ने प्रोटेस्ट के खिलाफ तीखा बयान दिया है.

प्रोटेस्ट का कोई मतलब नहीं है

भाजपा सांसद और दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘अगर कोई प्रॉब्ल है तो अच्छी तरह से डिसकस करना चाहिए. प्रोटेस्ट करने से तो कुछ काम नहीं होगा. देश के युवाओं के लिए, एजुकेशन सिस्टम के लिए हमारी मोदी सरकार हमेशा साथ रही है, बहुत काम किया है उसके लिए. अभी जो आप लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं उसका कोई मतलब नहीं है. बात करके ही इसका समाधान निकालना चाहिए.’ इस दौरान हेमा मालिनी से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया. जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, ‘इस विषय में मैं ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहूंगी. इसके लिए क्या स्टैंड लेना है हमारी सरकार बराबर लेगी’

प्रदर्शनकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत CJP Protest

वहीं, संसद के मानसून सत्र के पहले दिन कंगना रनौत ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा, संसद का जो सत्र होता है वो इसीलिए होता कि सब मुद्दों पर हम विस्तार से चर्चा कर सकें और सरकार की जवाबदेही सब चीज के लिए होती है, उसी के लिए होता है. हम चाहते हैं कि ये सत्र चले और अपने प्रश्न वहां पर रखें. लेकिन, अगर हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे और जिस तरह से ये प्रोटेस्ट भी चल रहा है वो ठीक नहीं है.’

आप सरकार पर दबाव नहीं डाल सकते

कंगना ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कहा, ‘जनता ने जिस सरकार को चुना है, वो कैसे सरकार चलाएगी ये उनका अधिकार है. अगर आपको इतना ही है तो आप भी खड़े हो जाइए. आप सरकार पर दबाव नहीं डाल सकते कि किसको हटाना है और किसको रखना है.’

ये भी पढ़ें- ‘आज की तस्वीरें मेरे ज़हन में लंबे समय तक रहेंगी’, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के खिलाफ बॉलीवुड सेलेब्स ने उठाई आवाज

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version