पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन रोहित व विराट को करेगा सम्मानित, भारत-वेस्टइंडीज मैच के बीच होगा सम्मान

New Delhi: न्यू चंडीगढ़ पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) दो महान दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली को सम्मानित करेगा. पीसीए के प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह मेहता ने जानकारी दी कि आगामी 3 अक्टूबर को न्यू पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच ऐतिहासिक मेंस वनडे इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा. इस खास मौके पर रोहित शर्मा और विराट कोहली को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा.

अंतरराष्ट्रीय टी20 और टेस्ट मैचों की सफल मेजबानी

पीसीए प्रेसिडेंट ने बताया कि न्यू चंडीगढ़ का यह विश्वस्तरीय मैदान इससे पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 और टेस्ट मैचों की सफल मेजबानी कर चुका है. 3 अक्टूबर का यह मुकाबला इस मैदान के लिए आधिकारिक मेंस वनडे डेब्यू होगा, जो पंजाब के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा. मुकाबले का मुख्य आकर्षण रोहित और विराट होंगे, लेकिन शुभमन गिल पर भी सभी की नजरें रहेंगी.

बतौर कप्तान टीम का नेतृत्व

वे पहली बार अपने नए होम ग्राउंड पर बतौर कप्तान टीम का नेतृत्व करेंगे. इसके साथ ही घरेलू दर्शकों के लिए यह मैच बेहद रोमांचक रहेगा, क्योंकि पंजाब के प्रतिभाशाली खिलाड़ी नमन धीर को इस मैच में मौका मिलने की संभावना है, जबकि तेज गेंदबाज गुरनूर भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं. अमरजीत मेहता ने कहा, “यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए ताउम्र याद रहने वाला अनुभव साबित होगा.

बेहतरीन और सहज अनुभव

पीसीए यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है कि स्टेडियम आने वाले हर दर्शक को अपने स्टार खिलाड़ियों को देखने का बेहतरीन और सहज अनुभव मिले. दर्शकों के प्रवेश, सिटिंग अरेंजमेंट, सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य नागरिक सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. यूपी में भारी बारिश: 36 घंटे बाद मौसम सामान्य होने की संभावना, CM योगी ने दिए ये निर्देश

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version