पाकिस्तान की संसद में खूब हुई भारत की तारीफ, ईवीएम से जुड़ा है मामला!

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan News: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भारत के खिलाफ हमेशा जहर उगलता है, हालांकि उसको सीखना भी भारत से ही है. दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान की संसद में भारत के चुनाव प्रक्रिया की काफी तारीफ हुई है. संसद में विपक्ष के सांसद ने कहा कि पाकिस्तान को भारत से सीखने की जरूरत है. पाकिस्तान के सांसद शिबली फराज ने बताया कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने ईवीएम के साथ अपने लंबे चुनाव आयोजित किए.

पाकिस्तान संसद में भारत की तारीफ

विपक्षी सांसद शिबली फराज ने भारत के चुनावी प्रक्रिया की प्रशंसा करते हुए कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने ईवीएम के साथ अपने लंबे चुनाव आयोजित किए. परिणामों की घोषणा की और धोखाधड़ी के किसी भी आरोप के बिना आसानी से सत्ता हस्तांतरित की. हम वैसा हासिल क्यों नहीं कर सकते?

भारत से और क्या की तुलना

पाकिस्तान के संसद में विपक्षी सांसद शिबली फराज ने कहा कि मैं दुश्मन देश भारत का उदाहरण नहीं देना चाहता, हालांकि ये भी देखना चाहिए कि वहां (भारत) में अभी चुनाव हुए हैं वहां..क्या किसी ने कहा कि चुनाव में धांधली हुई है. सांसद ने कहा कि क्या पाकिस्तान में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहींं हो सकते हैं. पाकिस्तान के सांसद ने कहा कि भारत में करीब 8 मिलियन लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. लाखों पोलिंग स्टेशन थे. एक जगह पर एक शख्स रहता था, उसके लिए भी उन्होंने पोलिंग स्टेशन बनाया. भारत में चुनाव एक महीने चला है. पाकिस्तानी संसद में विपक्षी सांसद ने कहा कि भारत में ईवीएम से वोटिंग हुई. किसी ने एक आवाज उठाई. लेकिन हमारा सिस्टम देखिए. पूरा खोखला हो चुका है.

पहली बार नहीं हुई पाकिस्तान में भारत की तारीफ

हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान की संसद में भारत की तारीफ की गई हो. हालिया दिनों में मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) पार्टी के सांसद ने पाकिस्तान की संसद में भारत और पाक की विकास में तुलना की थी.

मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) पार्टी के सांसद ने कहा था कि दुनिया चांद पर जा रही है, वहीं कराची में एक बच्चा खुले गटर में गिरकर मर रहा है. उसी स्क्रीन पर एक तरफ जहां भारत के चांद पर उतरने की खबरें थीं तो वहीं दूसरी तरफ कराची में एक बच्चे के खुले गटर में गिरकर मरने की खबरें भी थीं. हर तीसरे दिन यही खबर आती है.

यह भी पढ़ें: पापुआ न्यू गिनी की मदद के लिए आगे आया भारत, भेजी गई 19 टन राहत सामग्री

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version