टीम इंडिया ने बैटिंग में तबाही मचाकर बांग्लादेश का तोड़ा रिकॉर्ड, 518 रन बनाकर टेस्ट में रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान

Indian Cricket Team : भारत के तरफ से बल्‍लेबाजों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कमाल का खेल दिखाया. बता दें कि यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने टीम के लिए शतक लगाए और 518 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की. बता दें कि मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए.

भारत ने तोड़ा बांग्‍लादेश का रिकॉर्ड

इसके साथ ही भारतीय टीम ने 518 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. जानकारी देते हुए बता दें कि यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बिना किसी बाई और बिना लेग बाई के हाईएस्ट स्कोर है. ऐसे में बल्लेबाजों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट में बांग्लादेश का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले बांग्लादेश ने बिना किसी बाई और बिना लेग बाई के श्रीलंका के खिलाफ 2018 में 513 रनों का स्कोर बनाया था. लेकिन अब यह बड़ा कीर्तिमान भारत ने अपने नाम कर लिया है.

दोनों प्‍लेयर्स ने की अच्‍छी बैटिंग

जानकारी के मुताबिक, भारत के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने उतरे थे. इसके साथ ही दोनों ही प्लेयर्स ने सधी हुई बैटिंग का नमूना पेश किया. जानकारी के मुताबिक, इन प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की. ऐसे में खेल के दौरान उन्‍होंने बताया कि वह जोमेल वॉरिकन की गेंद को समझ नहीं पाए और स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद फिर तीसरे नंबर पर आए साई सुदर्शन ने अच्छी बल्लेबाजी की और मैच में 87 रन बनाए.

यशस्वी जायसवाल ने दिखाया कमाल

बता दें कि यशस्वी जायसवाल क्रीज के एक छोर पर टिके और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को कोई भी मौका नहीं दिया. इतना ही नही बल्कि उन्होंने विंडीज के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं. ऐसे में जायसवाल ने 175 रनों की पारी खेली, जिसमें 22 चौके शामिल रहे और वह गलतफहमी की वजह से रन आउट हो गए. वहीं दूसरी तरफ नितीश कुमार रेड्डी और ध्रुव जुरेल दोनों ही प्लेयर्स अपने अर्धशतक से चूक गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार रेड्डी ने 43 रन और जुरेल ने 44 रन बनाए. इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम ने 518 रनों पर पारी घोषित कर दी.

इसे भी पढ़ें :- ट्रंप ने चाइनीज सामान पर लगाया 100% टैरिफ तो आया चीन का पहला रिएक्शन, कहा- ‘हम युद्ध नही चाहते लेकिन…’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version