भारतीय डेलीगेशन पहुंचा इस्लामाबाद, किस मुद्दे पर पाक से हो रही हाईलेवल मीटिंग?

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Pakistan Meeting: लंबे समय के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच अहम मीटिंग हो रही है. भारतीय डेलीगेशन सोमवार को हाईलेवल मीटिंग के लिए इस्लमाबाद पहुंचा. भारत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की बैठक में हिस्सा ले रहा है. इस बैठक में पाकिस्तान की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम के कैलेंडर को मंजूरी मिल सकती है.

भारत के एससीओ कॉर्डिनेटर आलोक डिमरी मीटिंग में हिस्सा ले रहे हैं. खास बात यह भी है कि वर्ष 2024 के बाद यह पहली बार है, जब कोई भारतीय डेलीगेशन पाकिस्तान पहुंचा है. पाकिस्तान ने इससे पहले कहा था कि वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित करेगा. हालांकि, इसको लेकर जानकारी नहीं मिली है कि प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान जाएंगे या नहीं.

पाक में आयोजित होगी एससीओ समिट

गौरतलब है कि एससीओ समिट 2027 का आयोजन पाकिस्तान में होना है. वह इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगा. इसी के सिलसिले में पाकिस्तान भारत सहित दूसरे देशों के साथ मीटिंग कर रहा है. इस साल एससीओ समिट का आयोजन किर्गिस्तान के बिश्केक में हुआ था. पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था.

आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच तनाव

भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तनाव बढ़ गया था. भारत ने इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. भारतीय सेना ने इस दौरान पाकिस्तान और पीओके में स्थित कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. अहम बात यह भी है कि पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की थी, भारत ने इसका भी करारा जवाब दिया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version