डलास में खुला नया भारतीय दूतावास आवेदन केंद्र, जानिए क्‍या होगा इससे फायदा और हफ्ते में कितने दिन मिलेंगी सेवाएं

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Embassy: अमेरिका के ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने टेक्सास के डलास में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास आवेदन केंद्र (आईसीएसी) का उद्घाटन किया, जिसके बाद डलास-फोर्ट वर्थ क्षेत्र में रह रहे हजारों भारतीय मूल के निवासियों को आवश्यक वाणिज्य दूतावास सेवाएं मिल सकेंगी. अधिकारियों के मुताबिक, यह केंद्र सोमवार से शनिवार तक खुलेगा.

संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने 8360 लिंडन बी जॉनसन फ्रीवे सुइट ए-230 में खुले नए केंद्र का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे अमेरिका में नए कांसुलर आवेदन केंद्रों का शुभारंभ यहां रह रहें प्रवासी भारतीयों को उनके घरों के पास सेवाएं प्रदान करके उन्हें और अधिक प्रभावी ढंग से सेवा प्रदान करने के हमारे मिशन का हिस्सा है. इस दौरान उन्‍होंने ये भी कहा कि हम भारत और उसके वैश्विक समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

कांसुलर सेवा प्रवासियों के दरवाजे तक

इसी बीच, महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ ने कहा कि डलास में बड़ा भारतीय समुदाय है. इस आईसीएसी के खुलने के बाद अब प्रवासी भारतीय ह्यूस्टन जाए बिना ही जरूरी कांसुलर सेवाओं का तुरंत लाभ उठा सकते हैं. यह वास्तव में वाणिज्य दूतावास को आपके दरवाजे तक ला रहा है. वहीं, स्थानीय निर्वाचित अधिकारियों ने भी इस कदम का स्वागत किया.

दरअसल, टेक्सास राज्य प्रतिनिधि विक्की गुडविन ने कहा कि नया वाणिज्य दूतावास केंद्र हमारे भारतीय-अमेरिकी पड़ोसियों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन है, जो सरकारी सेवाओं को और अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाता है.

इसके अलावा, डलास इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि आईसीएसी डलास क्षेत्र के निवासियों के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव है. यह भारत के अपने प्रवासी समुदाय के प्रति समर्पण को दर्शाता है और लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाता है.

नौ जगह खोले जाएंगे केंद्र

बता दें कि डलास आईसीएसी उन नौ केंद्रों में से एक है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में वाणिज्य दूतावास सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए खोले जा रहे हैं. वहीं, इसके बाद बोस्टन, कोलंबस, डेट्रॉइट, एडिसन, ऑरलैंडो, रैले, सैन जोस और लॉस एंजिलिस में भी केंद्र खोले जाएंगे. इन केंद्रों में लोगों को पासपोर्ट, वीजा, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) आवेदन, पावर ऑफ अटॉर्नी, जन्म और विवाह प्रमाण पत्र, सत्यापन, विदेशी नागरिकों के लिए पुलिस क्लीयरेंस प्रमाण पत्र, एनओआरआई और जीवन प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाएं मिलेंगी.

इसे भी पढें:-ट्रंप के बयान पर रूस ने तोड़ी चुप्‍पी, कहा- ‘नाटक करने से नहीं होती शांति’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version