Indian in Israel: मिडिल ईस्ट में बढ़ी टेंशन, लेबनान में रह रहें भारतीयों को दी गई देश छोड़ने की सलाह

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian in Israel: मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव को लेकर भारत समेत कई अन्य देशों ने अपने नागरिकों को यहां की यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है. क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बाद इजराइल में भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने के साथ ही सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है.

इजराइल में भारतीय नागरिकों के लिए ये सलाह बेरूत में भारतीय दूतावास की तरफ से नागरिकों को अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करने की सलाह देने के एक दिन बाद आई है. दूतावास ने उन्हें लेबनान छोड़ने की भी सलाह दी है.

सावधानी बरतने की दी गई सलाह

हमास के चीफ इस्माइल हानिया की मौत के बाद मिडिल ईस्ट के दो बड़े देशो में युद्ध का खतरा बढ़ गया है, जिसे लेकर भारत और कई अन्य देशों ने यहां की यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है. इसके साथ ही इजराइल में भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने को भी कहा गया है.

लेबनान छोड़ने की सख्त सलाह

क्षेत्रों में बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए लेबनान स्थित भारतीय दूतावास ने भी बड़ा आदेश जारी किया है. उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए लिखा है कि क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम और संभावित खतरों के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करने की दृढ़ता से सलाह दी जाती है. इसके साथ ही उन्‍होंने सभी भारतीय नागरिकों को लेबनान छोड़ने की भी सख्त सलाह दी है.

दूतावास से बनाए रखें संपर्क

वहीं, जो लोग किसी भी कारण से लेबनान छोड़ने में असमर्थ है, उन्‍हें अधिक सावधानी बरतने को कहा गया है. इसके साथ ही अपनी गतिविधियों को प्रतिबंधित करें और ईमेल आईडी cons.beirut@mea.gov.in या आपातकालीन फोन नंबर +96176860128 के जरिए बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें.’

इसे भी पढें:-TRAI की नई गाइडलाइन से ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, 24 घंटे नेटवर्क न होने पर मिलेगा मुआवजा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version