पर्शियन गल्फ में नौसेना की…, ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला

Must Read

Indian Navy : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बने संकट के बीच भारत सरकार पर्शियन गल्फ में फंसे जहाजों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना को तैनात करने पर विचार कर रही है. ऐसे में एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इस मामले में अगले दो दिनों के भीतर फैसला लिया जा सकता है. इस दौरान अगर यह निर्णय लिया जाता है तो भारतीय नौसेना के जहाज पर्शियन गल्फ में फंसे व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एस्कॉर्ट कर सकते हैं.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पर्शियन गल्फ में फंसे तेल टैंकरों और गैस ले जाने वाले जहाजों में करीब 10 प्रतिशत जहाज भारत से जुड़े हैं. इसके साथ ही इन जहाजों में शिपिंग कॉर्पेशन ऑफ इंडिया भी शामिल है, जो कि दुनिया की बड़ी शिपिंग कंपनियों में से एक है. आंकड़ों के अनुसार कंपनी के ऐसे जहाज फंसे हुए हैं. इनकी माल ढोने की कुल क्षमता 8 लाख टन से ज्यादा है. यह मात्रा लगभग 60 लाख बैरल तेल के बराबर मानी जा रही है. भारत दुनिया में नाविकों की बड़ी आपूर्ति करने वाला देश है, इसलिए इनमें हजारों भारतीय नाविक भी शामिल होने की संभावना है.

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा

बता दें कि भारतीय नौसेना पहले भी व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए कई बड़े अभियान चला चुकी है. इनमें ऑपरेशन संकल्प प्रमुख है, जानकारी के मुताबिक इसे गल्फ क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया था. इस अभियान के दौरान भारतीय नौसेना ने कई जहाजों को हूती विद्रोही के हमलों और सोमाली डाकू से बचाने का काम किया था. इस मामले को लेकर ईरान की ओर से एक बयान भी आया है. साथ ही उस बयान के बाद स्थिति कुछ बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन का कहना है कि जब तक पड़ोसी देश पहले हमला नहीं करते, तब तक ईरान उन पर हमला नहीं करेगा. सरकार के एक अन्य अधिकारी के अनुसार इस बयान से होरमुज जलडमरूमध्य के एक ओर फंसे जहाजों को आगे बढ़ने का भरोसा मिल सकता है.

तेल के इंतजाम के लिए भारत ने निकाला रास्‍ता

ऐसे में भारत ने फिलहाल तेल की वैकल्पिक व्यवस्था भी कर ली है. बता दें कि आज के समय में भारत के करीब 70 प्रतिशत कच्चे तेल की आपूर्ति ऐसे रास्तों से की जा रही है जिन्हें होरमुज जलडमरूमध्य से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ती. इसीलिए सरकार ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है. इसके साथ ही ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने कहा कि ईरान होरमुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों को नहीं रोक रहा है. ऐसे में उनका मानना है कि अगर कोई खतरा है तो भारत को अमेरिका से पूछना चाहिए कि वह हिंद महासागर में ईरानी जहाजों को क्यों निशाना बना रहा है.

बंदरगाहों के लिए नई मानक कार्यप्रणाली

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार केंद्रीय बंदरगाह एवं जलमार्ग मंत्रालय ने भारत के बंदरगाहों के लिए नई मानक कार्यप्रणाली जारी की है. इसके साथ ही पश्चिम एशिया संकट के कारण शिपिंग में आने वाली बाधाओं से निपटा जा सके. बता दें कि इन नियमों के तहत भारतीय बंदरगाहों को अनुमति दी गई है कि वे पश्चिम एशिया जाने वाले माल को अस्थायी रूप से अपने यहां ट्रांसशिपमेंट कार्गो के रूप में स्टोर कर सकें.

बंदरगाहों पर विशेष अधिकारियों की नियुक्ति

इन निर्देशों के अनुसार बंदरगाहों पर विशेष अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी जो इस स्थिति को संभालेंगे. बता दें कि जिन जहाजों को पश्चिम एशिया के बंदरगाहों तक नहीं जाना है, उन्हें भारतीय बंदरगाहों पर अस्थायी रूप से रुकने और माल उतारने की अनुमति दी जाएगी. इसके साथ ही खराब होने वाले सामान को प्राथमिकता देने के लिए भी कहा गया है. इससे लेकर सरकार का कहना है कि इन कदमों से शिपिंग कंपनियों को राहत मिलेगी और पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक समुद्री व्यापार पर पड़ने वाले असर को कम करने में मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें :- UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, लखनऊ से नोएडा तक जानें आज का ताजा रेट

Latest News

भारत ने जीता T20 World Cup 2026, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से दी मात

IND vs NZ Final में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर T20 World Cup 2026 का खिताब जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 255 रन बनाए थे.

More Articles Like This