थाईलैंड से भारत लौटे 125 भारतीय, अब तक 1,500 को लाया गया है स्वदेश, ठगी का हुए थे शिकार

New Delhi: म्यांमार के म्यावाड्डी स्थित ठगी केंद्रों से रिहा किए गए 125 भारतीयों को वापस स्वदेश लाया गया है. इन नागरिकों को एक सैन्य विमान के जरिए थाईलैंड से भारत भेजा गया. बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी. भारतीय दूतावास के अनुसार इसके साथ ही इस वर्ष मार्च से अब तक म्यांमार के ठगी केंद्रों से रिहा हुए कुल 1,500 भारतीयों को थाईलैंड के माध्यम से स्वदेश वापस लाया जा चुका है.

11 महिलाओं सहित 269 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया

इससे पहले मंगलवार को 11 महिलाओं सहित 269 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया था. दक्षिण-पूर्व एशिया में ठगी केंद्रों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के भारत सरकार के प्रयासों के एक भाग के रूप में बैंकॉक में भारतीय दूतावास और थाईलैंड के चियांग माई प्रांत में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए थाई सरकार और टाक प्रांत की विभिन्न एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय में काम किया है.

कंपनियों के पिछले रिकॉर्ड की जांच करने की सख़्त सलाह

बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट किया कि भारतीय नागरिकों को विदेश में नौकरी की पेशकश स्वीकार  करने से पहले विदेशी नियोक्ताओं की साख की पुष्टि करने और भर्ती एजेंटों व कंपनियों के पिछले रिकॉर्ड की जांच करने की सख़्त सलाह दी जाती है. इसके अलावा भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए थाईलैंड में वीजा-मुक्त प्रवेश केवल पर्यटन और अल्पकालिक व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए है और थाईलैंड में रोजगार पाने के लिए इसका दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए.

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने प्रक्रिया को सुगम बनाया

इससे पहले मंगलवार को 11 महिलाओं सहित 269 भारतीय नागरिकों को भारतीय वायुसेना द्वारा संचालित दो विशेष उड़ानों के जरिए माई सोत के रास्ते स्वदेश लाया गया था. बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास और चियांग माई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने रॉयल थाई सरकार और टाक प्रांत के प्रशासन की विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय करके प्रत्यावर्तन प्रक्रिया को सुगम बनाया.

इसे भी पढ़ें. Nitish Kumar Oath: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली सीएम पद की शपथ, मंच पर पीएम मोदी और अमित शाह रहे मौजूद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version