नेपाल में बड़ा हादसा, 25 भारतीय पर्यटकों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Tourists: नेपाल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. जहां एक बस हादसे में करीब 25 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस बस में भारतीय पर्यटकों से भरी हुई थी, जो नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे की जानकारी पुलिस द्वारा शनिवार को दी गई.

पुलिस ने बताया कि इस हादसे के घायलों में शामिल कुछ लोगों को इलाज के लिए बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जिनमें से ज्‍यादातर लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी जिलों के निवासी हैं.

भारतीय पर्यटकों से भरी बस का ब्रेक फेल

दरअसल, यह हादसा नेपाल के डांग जिले के चिसापानी के पास हुआ. जब बस भारतीय पर्यटकों को लेकर पोखरा जा रही थी उसका ब्रेक फेल हो गया, जिससे बस हादसे का शिकार हो गई. वहीं, तुलसीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजनंदन राय ने बताया कि घायलों को नेपाल के गढ़वा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां से 19 लोगों को एंबुलेंस के जरिए बलरामपुर के तुलसीपुर सामुदायिक केंद्र लाया गया.

तीन लोगों ही हालत गंभीर

वहीं, कुछ पर्यटकों को मामूली चोटें आई थी, ऐसे में उन्‍हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि तीन की हालत गंभीर है, जिनका इलाज नेपाल के अस्पताल में किया जा रहा है.

इसे भी पढें:-विश्व लिवर दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने युवाओं को दी सलाह, की ये अपील

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version