भारतीय महिला हॉकी टीम ने चिली को 6-0 से हराया, इस बड़ी जीत से नेशंस कप के फाइनल में बनाई जगह

New Delhi: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच नेशंस कप में अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए चिली के खिलाफ 6-1 से जबरदस्त जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही टीम ने एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार चौथी जीत है. प्लेयर आफ द मैच’ चुनी गई कप्तान सलीमा टेटे ने भी दमदार खेल का प्रदर्शन किया.

नवनीत और ने दो-दो गोल दागा

भारत के लिए मुकाबले में नवनीत कौर (छठा और 13वां मिनट) और दीपिका (14वां और 18वां) ने दो-दो गोल किए जबकि नेहा (32वां) और रूतुजा पिसाल (39वां) ने एक एक गोल दागा. भारत का सामना फाइनल में अमेरिका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा. भारत ने शुरू ही से गेंद पर नियंत्रण बनाये रखा और पहले पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत के गोल की मदद से बढत बना ली.

सलीमा ने दौड़कर नवनीत को गेंद सौंपी

भारत की बढत जल्दी ही दुगुनी हो गई जब बायें फ्लैंक से सलीमा ने दौड़कर नवनीत को गेंद सौंपी जिसने गोल कर दिया. ड्रैग फ्लिकर दीपिका ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके भारत की बढत 3-0 की कर दी. दीपिका के नाम अब टूर्नामेंट में सर्वाधिक छह गोल हो गए हैं. हाफ टाइम तक 4-0 से आगे भारत ने ब्रेक के बाद भी दबदबा जारी रखा.

भारत का छठा गोल दागा

नेहा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 5-0 कर दिया. रूतुजा ने रिवर्स हिट पर भारत का छठा गोल दागा. चिली ने आखिरी क्वार्टर में कुछ मौके बनाये लेकिन भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता ने जबर्दस्त बचाव करते हुए उसे एक भी गोल नहीं करने दिया.

इसे भी पढ़ें. Lebanon Attacks: ट्रंप कर रहे सीजफायर का दावा, इजरायल ने लेबनान में किया हमला, पांच लोगों की मौत

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version