FIH Nations Cup: भारत ने जापान को हराकर नेशंस कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह, फैंस को खुशी का दिया मौका

New Delhi: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को जापान के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की है. इसके साथ ही अपनी शानदार और कडी मेहनत से FIH नेशंस कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. इस जीत के साथ ही भारत और FIH प्रो लीग के बीच की दूरी और कम हो गई है. पूल ए में लगातार दूसरी जीत के साथ भारत अगले साल होने वाली लीग के लिए क्वालीफाई करने के एक कदम करीब पहुंच गया है.

फैंस को खुशी से झूमने का मौका दिया

कप्तान सलीमा टेटे और फॉरवर्ड लालरेम्सियामी के गोल ने भारत की जीत को तय किया. जापान को मात देकर भारत ने तमाम फैंस को खुशी से झूमने का मौका दिया. भारत ने दो मैचों में छह अंक हासिल कर अंतिम चार में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली. इस मुकाबले में मिडफील्डर ज्योति के लिए भी खास मौका रहा, क्योंकि उन्होंने अपना 100वां सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैच खेला. यह टूर्नामेंट 2027 FIH प्रो लीग के लिए क्वालीफायर है और भारत की शानदार शुरुआत ने उनकी उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है कि वे फिर से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वापसी कर सकते हैं.

दोनों टीमों ने मौके बनाए

सलीमा और लालरेम्सियामी ने अहम जीत में चमक बिखेरी. पहला हाफ काफी कड़ा रहा दोनों टीमों ने मौके बनाए लेकिन कोई गोल नहीं कर सकीं. भारत को आखिरकार 33वें मिनट में कप्तान सलीमा टेटे के जरिए बढ़त मिली. पेनल्टी कॉर्नर पर निक्की प्रधान ने नवनीत कौर की स्ट्राइक को सलीमा के पास पहुंचाया. उन्होंने गोल कर भारत को आगे कर दिया. जापान ने तुरंत जवाब दिया. सिर्फ दो मिनट बाद आइ हिरामित्सु ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया.

भारत को फिर से बढ़त

मैच के अंतिम क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर था. 49वें मिनट में अनुभवी सुशीला चानू पुखरंबम ने एक सटीक पास दिया. लालरेम्सियामी ने शानदार तरीके से गेंद को नेट में डालकर भारत को फिर से बढ़त दिला दी. भारतीय डिफेंस ने जापान के आखिरी हमले को रोकते हुए जीत को पक्का कर लिया. अब भारत गुरुवार को अपने अंतिम पूल ए मैच में उरुग्वे से भिड़ेगा. जापान और अमेरिका सेमीफाइनल की बची हुई जगह के लिए मुकाबला करेंगे.

इसे भी पढ़ें. ट्रंप के तंज से मचा बवाल, अपमानजनक शब्द पर छीड़ी बहस. क्या भारत को भी बना दिया “थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज़”?

Latest News

देश के पहले ग्लास फ्लोर केबल सस्पेंशन ब्रिज बजरंग सेतु पर चलने के लिए लगेगा टिकट! जानें एंट्री फीस, टाइमिंग और खासियत

Rishikesh Bajrang Setu: उत्तराखंड की योग नगरी ऋषिकेश में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए एक रोमांचक खबर है....

More Articles Like This

Exit mobile version