India’s GDP Growth Rate: G-20 में भारत का धमाका! जीडीपी ग्रोथ रेट में सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India’s GDP Growth Rate: भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था (Economy) बना हुआ है. जी-20 देशों में भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ सबसे तेज गति से बढ़ने की उम्मीद है. जी-20 देशों में विकास दर के मामले में इस वर्ष भारत के बाद 5 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ इंडोनेशिया दूसरे और 4.8 प्रतिशत वृद्धि दर के साथ चीन तीसरे स्थान पर है.

ब्राजील में चल रहे G-20 शिखर सम्मेलन में रैंकिंग जारी होने के बाद सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किए गए भारत सरकार के बयान के अनुसार, “अनुमानित 7% की GDP विकास दर के साथ भारत G-20 देशों में अग्रणी स्थान पर है. यह उपलब्धि भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को उजागर करती है, जो वैश्विक चुनौतियों के बीच अपनी मजबूती और तेज गति से देश के विकास को प्रदर्शित करती है.”

क्या है जी20 देशों का प्रोजेक्टेड जीडीपी ग्रोथ रेट?

भारत– 7 प्रतिशत
इंडोनेशिया-5 प्रतिशत
चीन– 4.8 प्रतिशत
रूस-3.6 प्रतिशत
ब्राजील-3 प्रतिशत
अफ्रीका-3 प्रतिशत
तुर्किए-3 प्रतिशत
यूएसए-2.8 प्रतिशत
कोरिया-2.5 प्रतिशत
मेक्सिको-1.5 प्रतिशत
सऊदी अरब-1.5 प्रतिशत
कनाडा-1.3 प्रतिशत
आस्ट्रेलिया-1.2 प्रतिशत
फ्रांस-1.1 प्रतिशत
यूरोपियन यूनियन-1.1 प्रतिशत
यूके-1.1 प्रतिशत
साउथ अफ्रीका-1.1 प्रतिशत
इटली-0.7 प्रतिशत
जापान-0.3 प्रतिशत
जर्मनी-00
अर्जेंटिना– माइनस3.5 प्रतिशत

इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी 18 और 19 नवंबर को आयोजित होने वाले G-20 2024 के लिए ब्राजील के रियोडी जेनेरियो पहुंचे. मध्य पूर्व और यूरोप में चल रहे जलवायु संकट और संघर्ष के बीच आयोजित इस शिखर सम्मेलन का फोकस भूख, गरीबी और असमानता के खिलाफ लड़ाई, सतत विकास और वैश्विक शासन सुधारों पर है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version